इन वजहों से शाहरुख खान की 'किंग' बनेगी ब्लॉकबस्टर, फिल्म की स्टोरीलाइन का भी हुआ खुलासा
King Update: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' में जुटे हुए हैं। ये फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म होगी, जिसे लार्जन दैन लाइफ स्टाइल में बनाने की प्लानिंग है। इस वजह से मेकर्स प्री-प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगा रहे हैं। खबरें थी की फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि इसे सुजॉय की जगह खुद सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। इसके पहले उन्होंने शाहरुख खान के साथ पठान बनाई थी।
बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड की रिपोर्ट की माने तो शाहरुख की किंग में एक्शन सीन हाईलाइट पॉइंट होगा। इस सीन को मेकर्स लार्ज स्केल पर शूट करेंगे। इसे भारत की जगह यूरोप में कहीं शूट करने की प्लानिंग है। इस सीन को खुद सिद्धार्थ आनंद ने डिजाइन किया है। यही फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ फिल्म से दर्शकों को अलग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहते हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म में एक नहीं बल्कि कई सारे विलन होंगे। ये सभी शाहरुख के किरदार से लड़ाई करते नजर आएंगे। मेकर्स अपनी स्टोरी को बहुत इंटेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से वो मल्टी विलन स्टोरी पर काम कर रे हैं। यही हैं जो फिल्म में शाहरुख की राह में बाधा पैदा करते नजर आएंगे। बता दें, सिद्धार्थ ने शाहरुख के करियर की कमबैक फिल्म पठान बनाई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पिंकविला में छपी रिपोर्ट में लिखा, सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान के कॉम्बिनेशन हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े में से एक है। दोनों अब 'किंग' में कान करने वाले हैं। पिछले 6 महीने से दोनों इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ अपनी टीम के साथ दुनियाभर में लोकेशन की रेकी कर चुके हैं। बता दें, पहले सिद्धार्थ फिल्म का एक्शन सीक्वेंस संभाल रहे थे।
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की शूटिंग मार्च 2025 में शुरू होगी। फिल्म के स्क्रीनप्ले में सभी कैरेक्टर्स को जगह मिली है। सुजॉय घोष ने सिद्धार्थ आनंद, सुरेश नायर और सागर पंड्या के साथ मिलकर लिखा है। वहीं, इसके डायलॉग्स के लिए मेकर्स ने अब्बास टायरवाला पर भरोसा जताया है। फिल्म धमाकेदार एक्शन वाली होने वाली है। 'किंग' के एक्शन सीन्स के लिए शाहरुख और सिद्धार्थ ने प्लान किया है कि उन्हें अलग अलग देशों में फिल्माया जाए।
ख़ैर, फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा की कास्टिंग हो चुकी है। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। इसके पहले उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है, जो शाहरुख के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 2026 ईद में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications