साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश! 14 साल बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अजय और शाहरुख, किसकी होगी जीत?
Bollywood Clash: साल 2025 आधा बीत चुका है। शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार की कई फिल्में अनाउंस हुई हैं। इन फिल्मों पर काम भी शुरू हो गया है। लेकिन ये रिलीज साल 2026 में होंगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होना तय माना जा रहा है। शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।
पठान वाले सिद्धार्थ आनंद इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। किंग शाहरुख खान के लिए इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि इससे वो अपनी बेटी सुहाना खान को सिल्वर स्क्रीन पर लॉन्च रहे हैं। इसलिए वो इस फिल्म में कोई कसर भी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट तक में शाहरुख की दखलंदाजी बताई जा रही है। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 में रिलीज करने तैयारी में हैं। हालांकि अभी इन रिलीज डेट पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। oneindia hindi भी पुष्टि नहीं करता है।

दूसरी तरफ अजय देवगन अपनी फिल्म फ्रैंचाइज दृश्यम का तीसरा पार्ट बना रहे हैं। इस पर उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। ये फिल्म भी जल्द ही फ्लोर पर आएगी। मेकर्स इसे 2 अक्टूबर 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। अगर दोनों ही फिल्में एक ही दिन आती हैं, तो ये साल 2026 का अबतक का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। इस क्लैश की चर्चा अभी भी से शुरू हो गई है। दरअसल ठीक 13 साल पहले यानी साल 2012 में भी दोनों स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं। अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख खान की 'जब तक है जान' एक साथ 13 नवंबर को रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस वजह से दोनों के बीच थोड़ा अनबन भी थी। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन किया था। लेकिन अब दोनों फिल्मों का क्लैश होता है तो नुकसान होगा। क्योंकि अब दर्शकों का रवैया भी बदल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications