शाहरुख खान स्टारर 'पठान 2' की शूटिंग पर आया तगड़ा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Pathaan 2 Update: शाहरुख खान का कमबैक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान से हुआ था। साल 2023 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। शाहरुख के काम की भी तारीफ हुई। इसके बाद से शाहरुख खान के फैंस पठान के सीक्वल यानी पठान 2 की डिमांड कर रहे थे। अब इस फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है।

खबरें हैं कि फिल्म के मेकर्स शूटिंग के लिए लोकेशन खोज रहे हैं। ऐसे में लकड़बग्घा के हीरो अंशुमन झा ने मिड डे को पठान 2 की शूटिंग को लेकर बड़ी बात कही है। यही नहीं उन्होंने शूटिंग की लोकेशन भी शेयर की है।

Pathaan 2 Update

अंशुमन ने कहा, 'लकड़बग्घा 3' और यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनिवर्स वाली फिल्म 'पठान 2' की शूटिंग चिली में हो सकती है। ऐसी चर्चा भी चल रही है। शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। सिनेमा के जरिए हम चिली को एक्सप्लोर कर दुनिया के सामने लाएंगे। यही मेरा भी मानना है। हालांकि अभी तक शाहरुख खान की पठान 2 की अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi पुष्टि नहीं करता है। लेकिन रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया कि पठान 2 की लिखाई पूरी हो चुकी है। आदित्य चोपड़ा डायरेक्टर फाइनल करने की प्रोसेस में हैं।

बता दें, चिली के प्रेसिडेंट गैब्रियल बोरिक भारत आए थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। साथ ही मुंबई पहुंच फिल्ममेकर्स से भी मिले थे। उन्होंने सभी से चिली में शूटिंग करने की बात कही थी।

खैर, शाहरुख अभी अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अभी ये प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। इसे ईद 2026 में रिलीज के लिए शेड्यूल्ड किया है। पठान 2 अगर बनती है तो शाहरुख किंग के बाद इस पर काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+