तुम्हें एक्टिंग सीख लेनी चाहिए..., फिर शाहरुख की इस हिरोइन ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कोहराम
शाहरुख खान और काजोल की फिल्मों की दुनिया दीवानी है। दोनों की जोड़ी की एक अलग ही फैन फॉलोइंग हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की कुछ आइकॉनिक ऑन स्क्रीन्स जोड़ियों में से एक है। दोनों की दोस्ती के चर्चे भी कम नहीं हैं। अभी हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी तीसरी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने उन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह दी थी।
दरअसल, काजोल इन दिनों अपनी अपमकमिंग फिल्म दो पत्ती के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म 25 अक्टूबर को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म काजोल के साथ कृति सेनन और शहीर शेख अहम रोल में हैं। खै़र हम काजोल और शाहरुख की बात कर रहे थे। दोनों उधार की जिंदगी की शूटिंग कर रहे थे। इस वक्त काजोल की उम्र 18 साल थी और वो अपने करियर की तीसरी फिल्म कर रही थीं।

मां मुझे नहीं काम करना
इंडिया टुडे से बात करते हुए काजोल ने कहा, एक्टिंग करते करते वो बोर हो गई थी। इसी को लेकर शाहरुख ने उन्हें समाझाया भी था। मुझे अभी भी याद है मैंने फिल्म शूटिंग खत्म की थी। उसी के पहले मुझे शाहरुख ने समझाया था। उन्होंने कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी चाहिए। उसमें भी एक्टिंग की टेक्निक्स ही सीखनी चाहिए। तब मेरा ये रिएक्शन था कि ये सब क्या है मैं तो बढ़िया एक्टिंग कर रही हूं।
यहीं सीखीं एक्टिंग की बारीकियां
काजोल ने आगे कहा कहा मैं उधार की जिंदगी नाम की फिल्म कर रही थी। उसे खत्म करने के बाद मैंने अपनी मां को कहा कि जानती हो मां मेरा एक्टिंग से हो गया। अब मैं रो नहीं सकती, हिल नहीं सकती। ज्यादा ग्लिसरिन आंखों में उपयोग नहीं कर सकती। मुझे अब और फिल्में नहीं करना है। मुझे बस 10 गाने और चार सीन करना चाहती हूं। इसी के बाद मैंने हलचल और गुंडा राज जैसी फिल्में साइन कीं। यहीं से मेरा एक्टिंग की बारीकियां सीखने का सिलसिला शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications