Shahid Kapoor के भाई ईशान खट्टर को मीरा राजपूत ने जड़ा थप्पड़, वीडियो देखकर नहीं होगा भरोसा
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने देवर ईशान खट्टर को एक थप्पड़ मारा। जिसका वीडियो खुद शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Mira Rajput slaps Ishaan Khatter: बॉलीवुड के लव बर्ड्स शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। इस बीच शाहिद कपूर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसको देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। हाल ही में शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मीरा अपने देवर ईशान खट्टर को जोर का चांटा मारती हुई दिखाई दीं।

मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को जड़ा थप्पड़
दरअसल, शाहिद कपूर ने कुछ देर पहले ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे देख आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर ने 'दिल चाहता है' का सीन रिक्रिएट किया। लेकिन वीडियो में मीरा राजपूत का ईशान खट्टर को थप्पड़ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
Recommended Video

शाहिद कपूर ने किया ऐसा काम
वीडियो की शुरूआत सबसे पहले मीरा राजपूर और ईशान खट्टर से होती है। जिसमें वह अपने देवर को कुछ समझा रही होती हैं। लेकिन ईशान उनकी बात को नहीं सुनते जिससे मीरा भड़क जाती हैं और तुरंत उठकर चली जाती हैं। तभी भाई शाहिद कपूर आते हैं और ईशान को मीरा के खिलाफ भड़काते हैं।
'दिल चाहता है' का ऑइकॉनिक सीन किया रीक्रिएट
वीडियो में शाहिद कपूर अपने भाई ईशान को कहते हैं कि, 'मर्द बनो। वो तुम्हारी मर्दानगी को ललकार कर चली गई।' अपने भाई के भड़काने पर ईशान अपनी अकड़ में मीरा राजपूत के पास जाते हैं। लेकिन उनकी अकड़ सारी तब खत्म हुई जब मीरा ने उन्हें जोर का थप्पड़ मारा। जिसके बाद दोनों की खुद हंसी छूट गई।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
शाहिद कपूर की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो देख फैंस की हंसी नहीं रूक रही है। फैंस लगातार इसमें अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सो क्यूट।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'इनकी जोड़ी कमाल की है।' वीडियो में अब तक कई लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जर्सी' में देखा गया था। हालांकि शाहिद की ये फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। शाहिद की इस फिल्म का निर्देशन Gowtam Tinnanuri ने किया था। फिलहाल शाहिद के पास कईं प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं। वह जल्द ही फिल्म 'बुल' में दिखाई देंगे। जो कि, अगले साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications