Shahid-Mira: 'ये तो बहुत छोटी है यार' जब मीरा राजपूत से पहली बार मिले थे शाहिद कपूर, एक्टर हुए थे शर्मिंदा

शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत से हुई पहली मुलाकात को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मीरा से पहली बार मिलकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Mira Rajput First Meeting: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने पत्नी मीरा राजपूत से हुई पहली मुलाकात को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मीरा से पहली बार मिलकर शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

शाहिद कपूर की थी लाखों लड़कियां दीवानी
एक वक्त पर शाहिद कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। लड़कियां उनकी क्यूटनेस पर जान छिड़कती हैं। लेकिन फैंस के दिलों में राज करने वाले शाहिद कपूर की लाइफ में एक समय ऐसा आया जब वह बहुत अकेला महसूस करने लगे थे और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

एक्टर ने साल 2015 में की शादी
साल 2015 में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी करके लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था। एक्टर ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। जहां शाहिद कपूर इंडस्ट्री में उस वक्त अपना सिक्का जमा रहे थे तो वहीं मीरा का इससे दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था। शादी के बाद दोनों बी-टाउन के मोस्ट फेवरेट कपल में शुमार हो गए।

मीरा से पहली बार मिलकर हुए शर्मिंदा
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि उन्हें मीरा से मिलकर काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। एक्टर ने कहा, "मेरी और मीरा की पहली मुलाकात बहुत अच्छी थी। जब हम मिले तो वह 20 साल की थी और मैं 34 साल का था। मैं सोच रहा था- ये तो बहुत छोटी है यार, क्या है ये? कैसे हो? मैं उस वक्त थोड़ा शर्मिंदा था, लेकिन जैसे ही हमने बातचीत शुरू की तो मालूम पड़ा, वह बहुत मेच्योर हैं। वह बहुत ही नॉर्मल लड़की थी और मैं ऐसी ही पार्टनर चाहता था।"

शाहिद-मीरा की हुई अरेंज मैरिज
आपको बता दें कि, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। दोनों की अरेंड मैरिज है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अगस्त 2016 में बेटी मीशा को जन्म दिया और उनके बेटे ज़ैन का जन्म सितंबर 2018 में हुआ था। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार लूटाने से पीछे नहीं हटता। आए दिन दोनों एक दूसरे के साथ सेल्फी शेयर करते हैं। फिलहाल शाहिद और मीरा अपने शादीशुदा जीवन में काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+