शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत का उड़ाया मजाक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया ऐसा वीडियो
एक्टर शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत की नकल करते हुए उनके फोन चलाने की आदत का सरेआम मजाक उड़ाया है।
मुंबई, 11 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने पिछले दिनों यूरोप में जमकर छुट्टियों का मजा लिया। यूरोप में दोनों की वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लोगों को ये वीडियोज और तस्वीरें खूब पसंद आईं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा कपूर बॉलीवुड के फेमस लविंग कपल्स में से एक हैं। शाहिद कपूर ग्लैमरस क्वीन मीरा के पति होने के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों कभी एक-दूसरे के साथ बहुत ज्यादा रोमांटिक नजर आते हैं तो वहीं कभी कभी एक दूसरे की टांगे भी खींचते रहते हैं। इसी बीच शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा कपूर का जमकर मजाक उड़ाया है।

पत्नी मीरा की नकल करते दिखे शाहिद
हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत की नकल करते हुए उनके फोन चलाने की आदत का सरेआम मजाक उड़ाया है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी मीरा कपूर के फोन चलाने की आदत की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

मीरा कपूर का उड़ाया मजाक
आपको बता दें कि मीरा और शाहिद ने एक-दूसरे की फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर, एक दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। इसके तुरंत बाद ही शाहिद ने एक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है जिसमें वह पत्नी मीरा कपूर की नकल करते नजर आ रहे हैं। इस इंस्टा स्टोरी की वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मीरा कपूर चलती कार में शाहिद के पास बैठी अपने फोन पर बिजी थीं। फोन पर बिजी रहने की एक्टिंग ही शाहिद कपूर करते दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
दरअसल एक दिन पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब शाहिद ने मीरा की एक फोटो पर उनकी टांग खिची थी। आपको बता दें कि शाहिद और मीरा ने पिछले हफ्ते अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर किया था। लोगों ने भी इस कपल को जमकर बधाइयां दी थीं।
मैरिज एनिवर्सरी पर एक दूसरे को दी बधाई
शादी की सालगिरह के अवसर पर मीरा के साथ एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा- 7 डाउन बेबी। हैप्पी एनीवर्सरी। आप एक लीजेंड हैं। दूसरी ओर मीरा ने शाहिद के साथ धूप में बैठे हुए एक वेकेशन की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- मेरे जीवन का प्यार, हैप्पी 7 बेबी।

मीरा के साथ की थी अरेंज मैरिज
इस साल अप्रैल महीने में ही शाहिद ने बताया था कि कैसे मीरा के साथ उनकी शादी एक लव मैरिज की तरह नहीं थी और वह अभी भी शॉक्ड हैं कि ये कैसे हो गया। एक यूट्यूब शो में शाहिद ने रणवीर अल्लाहबादिया से कहा था- मैंने उसे नहीं चुना। शायद आपको पूछना चाहिए कि उसने मुझे क्यों चुना? मैं उनसे साढ़े 13 साल बड़ा हूं।












Click it and Unblock the Notifications