Bloody Daddy Teaser Out: 'ब्लडी डैडी' का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर की एंट्री ने लोगों को बनाया दीवाना
Bloody Daddy Teaser Out: शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर के बड़े ही स्टाइल में एंट्री करने से होती है।

Bloody Daddy Teaser Out: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'फर्जी' में एक ठगी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर को शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि 'ब्लडी डैडी' साल 2011 की फ्रांसीसी फिल्म 'नुइट ब्लैंच' का आधिकारिक रूपांतर है।
ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज
शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर के बड़े ही स्टाइल में एंट्री करने और एक थ्रीलिंग बैकग्राउंड स्कोर के साथ होती है। टीजर में देखा जा सकता है कि शाहिद को चोट लगी है और उनके एक हाथ में चाकू है, लेकिन वह एक शानदार सूट में नजर आ रहे हैं। कुछ ही समय में वह गुंडों को बेहाल कर देते हैं। ये सब देखकर आप ये नहीं समझ पाते हैं कि शाहिद कपूर का किरदार वास्तव में क्या है।
संजय कपूर ने दिया इंट्रोडक्शन
उसी समय संजय कपूर पर्दे पर आते हैं और कुछ ऐसा ही सोचते हैं। घमासान लड़ाई देखने के बाद परेशान होकर संजय कपूर पूछते हैं- क्या हो रहा है? उसके बाद लोगों को बताया जाता है कि सब कुछ इतना अंधेरा और हिंसक क्यों दिखाई दे रहा है क्योंकि ये सब माफिया, ड्रग्स, पुलिस, परिवार और ढेर सारे खून के बारे में है। टीजर में शाहिद कपूर के अलावा रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल और डायना पेंटी भी नजर आ रही हैं। देखें टीजर-
9 जून को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि शाहिद कपूर के फैंस ने इस फिल्म की तुलना कीनू रीव्स के 'जॉन विक' से की है। शाहिद के इस पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जॉन विक वाइब्स। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- देसी जॉन विक...रॉकी हैंडसम + जॉन विक का मिश्रण लग रहा है। कुछ लोग तो इस टीजर को देखने के बाद इतने खुश हुए हैं कि वह इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग करने लगे हैं। शाहिद कपूर की ये फिल्म आगामी 9 जून 2023 को जियो सिनेमा ऐप पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications