शाहिद कपूर ने शाहरुख खान के गाने पर किया डांस, वीडियो में लिख दिया ऐसा कैप्शन
वीडियो में शाहिद कपूर अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान के गाने 'कोई मिल गया' पर दमदार डांस करते नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 30 मईः हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि शाहिद की ये फिल्म कार्तिक आर्ययन की 'भूल भुलैया 2' के जैसा कमाल नहीं कर सकी लेकिन लोगों ने शाहिद की एक्टिंग की तारीफ की है। वहीं शाहिद कपूर अपने स्पेशल बॉयज ट्रिप से लौट आए हैं लेकिन ऐसा लगता है अभी भी उनके ऊपर से वेकेशन का खुमार उतरा नहीं है। शाहिद कपूर ने यूरोप ट्रिप का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में शाहिद अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान के गाने 'कोई मिल गया' पर दमदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

मोटरसाइकिल ट्रिप पर गए थे शाहिद
शाहिद वीडियो में बड़े मजेदार अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ ही शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा है- 'मैं तो हिल गया'। इस पूरे वीडियो में वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं।आपको बता दें कि हाल ही में शाहिद कपूर अपने भाई इशान खट्टर, कुणाल खेमू और सुवेद लुहिया के साथ में बॉयज मोटरसाइकलिंग ट्रिप पर गए थे। इस दौरान वह अपनी पूरी ट्रिप की डॉक्यूमेंट्री भी कर रहे थे और फैंस के साथ ट्रिप के वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहे थे। इस ट्रिप के दौरान सभी लोगों ने जमकर मस्ती की है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। चारों ही एक्टर्स की ये ट्रिप लोगों को फ्रेंडशिप गोल्स दे रही थी।
डांस क्लास के बाहर हुए स्पॉट
वहीं गत रविवार को शाहिद कपूर अपने डांस क्लास के बाहर कैजुअल लुक में देखे गए थे। तस्वीरों में शाहिद कपूर ग्रे टीशर्ट और ब्लू ट्रैक पैंट में नजर आ रहे थे। ब्लैक सनग्लास और बीयर्ड लुक में शाहिद कपूर काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने पैपराजी को देखकर उनका अभिवादन भी किया। उन्होंने पैपराजी को पहले पोज दिया, तस्वीरें क्लिक करवाईं और फिर अपनी कार मैं जाकर बैठ गए। शाहिद कपूर का ये स्टाइलिश अवतार उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर हाल ही में 'जर्सी फिल्म' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म असल में नेशनल ड्रामा अवॉर्ड विनिंग तेलुगु फिल्म की रीमेक है।












Click it and Unblock the Notifications