शाहिद कपूर के होंठ पर लगी चोट, पूरी टीशर्ट खून से सनी, एक्टर ने खुद शेयर किया वीडियो

मुंबई, 18 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं। जल्दी ही उनकी फिल्म जर्सी रिलीज होने जा रही है। शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं, ऐसे में उन्होंने शूटिंग के दौरान लगी चोट को याद किया है। शाहिद को पिछले साल शूटिंग के दौरान होठों पर चोट लग गई थी, जिसके बाद शूट भी रोकना पड़ा था। अब एक बार फिर शाहिद ने चोट के उस वीडियो को शेयर किया है।

शाहिद ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

शाहिद ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

शहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनको होंठ पर लगी चोट दिख रही है और उनके टीशर्ट पर खून दिख रहा है। उनको ये चोट लगी थी। ऐसे में उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- इसमें मेरा खून है। #जर्सीऑफड्रीम्स। शाहिद कपूर को शूट के दौरान बिना हेलमेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए होंठ पर गेंद लगने के बाद 25 टांके लगे थे। जिसके चलते कई दिन उनको शूट से दूर रहना पड़ा था।

तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है जर्सी

'जर्सी' तेलुगु की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर गौतम ने किया है। जर्सी से शाहिद लगभग 2 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले शाहिद कबीर सिंह में नजर आए थे। कबीर सिंह सुपरहिट रही थी।

ट्रेलर को किया गया है खूब पसंद

ट्रेलर को किया गया है खूब पसंद

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की मुख्य भुमिकाओं वाली फिल्म जर्सी' का कुछ समय पहले ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें एक क्रिकेटर की स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर शाहिद की पत्नी की भूमिका में हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+