शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, नए घर की कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा
Shahid Kapoor New House: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। उन दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है। मीरा राजपूत भले ही इंडस्ट्री से ताल्लुक न रखती हों लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में उनके चर्चे होते रहते हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नया घर
फिलहाल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस कपल ने एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद और मीरा ने मुंबई में काफी महंगा एक नया अपार्टमेंट खरीदा है और ये उनकी दूसरी प्रॉपर्टी है।

शाहिद कपूर ने खरीदा नया अपार्टमेंट
इंडेक्सटैप.कॉम के रजिस्टर्ड पेपर्स के अनुसार, शाहिद और मीरा राजपूत ने मुंबई के वर्ली इलाके में ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में करीब 59 करोड़ रुपए का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। दस्तावेजों में ये भी कहा गया है कि अपार्टमेंट का माप 5,395 वर्ग फुट है और इसमें तीन पार्किंग हैं।
24 मई 2024 को खरीदा गया ये महंगा अपार्टमेंट
दस्तावेजों से पता चलता है कि 58.66 करोड़ की संपत्ति का लेनदेन गत 24 मई 2024 को किया गया था। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये ओबेरॉय रियल्टी की सबसे ऊंची मंजिल पर स्थित है और इसे शाहिद कपूर ने चंदक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है।
ओबेरॉय रियल्टी का 360 वेस्ट लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट
ओबेरॉय रियल्टी का 360 वेस्ट एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें दो टावर हैं जिनमें 4 बीएचके, 5 बीएचके और पेंटहाउस के साथ डुप्लेक्स अपार्टमेंट शामिल हैं। सी फेसिंग इस प्रोजेक्ट को ये नाम इसलिए मिला है क्योंकि इसकी ऊंचाई 360 मीटर है और सभी अपार्टमेंट पश्चिम की ओर हैं। ये एक रेडी-टू-मूव-इन उबर लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट है।
1.75 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान
दस्तावेजों के मुताबिक, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने लेनदेन के लिए 1.75 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। आपको बता दें कि साल 2018 में, शाहिद कपूर ने उसी इमारत में 8,281 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 55.60 करोड़ रुपए में खरीदा था और उसके लिए 2.91 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था।












Click it and Unblock the Notifications