शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान मुस्लिम है या हिंदू? मां गौरी ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी सफलता के बीच आर्यन को लेकर एक और चर्चा तेज़ हो गई थी-उनके धर्म को लेकर। लंबे समय से लोग यह जानने को उत्सुक थे कि आर्यन अपने माता-पिता में से किस धर्म को मानते हैं। अब इस सवाल पर उनकी मां गौरी खान ने खुलकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

शाहरुख खान मुस्लिम हैं, जबकि गौरी खान एक हिंदू-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यह जोड़ी हमेशा से अपनी धर्मनिरपेक्ष सोच के लिए जानी जाती है। उनके घर में ईद, दीवाली, होली और क्रिसमस सभी त्योहार समान उत्साह से मनाए जाते हैं। शाहरुख और गौरी ने कभी भी धर्म को अपने रिश्ते या परिवार के बीच दीवार नहीं बनने दिया, और यही मूल्य उन्होंने अपने बच्चों को भी दिए हैं।
आर्यन खान के पब्लिक लाइमलाइट में आने के बाद उनके धार्मिक झुकाव को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए गौरी खान ने बताया कि आर्यन सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन वे अपने पिता शाहरुख खान के धर्म इस्लाम को फॉलो करते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विषय पर चल रही चर्चाएं काफी हद तक शांत हो गई हैं।
आर्यन खान शाहरुख-गौरी के सबसे बड़े बेटे हैं और फिलहाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां लोग उन्हें अभिनेता के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं आर्यन ने पर्दे के पीछे रहकर काम करने का रास्ता चुना। उन्होंने निर्देशन को अपना करियर बनाने का फैसला किया और उसी दिशा में उनका पहला प्रोजेक्ट 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सामने आया।
इस वेब सीरीज को मिली सराहना ने यह साबित कर दिया है कि आर्यन में कहानी कहने की मजबूत समझ है। हाल ही में उन्हें अपने करियर का पहला अवॉर्ड भी मिला, जिसे उन्होंने भावुक होकर अपनी मां गौरी खान को समर्पित किया। यह पल उनके लिए खास होने के साथ-साथ मां-बेटे के गहरे रिश्ते को भी दर्शाता है।
हालांकि आर्यन ने निर्देशन में कदम रख लिया है, लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या वे कभी अभिनय की दुनिया में उतरेंगे। फिल्ममेकर करण जौहर सहित कई लोग उन्हें एक्टिंग ट्राय करने की सलाह दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल आर्यन अपने चुने हुए रास्ते पर पूरी गंभीरता से आगे बढ़ते नज़र आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications