शाहरुख खान ने पहनी स्पेशल घड़ी जिसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, लोगों ने कह दी ऐसी बातें
Shah Rukh Khan Blue Watch Cost: फिल्म 'पठान' की सक्सेस मीट में शाहरुख खान स्टेटमेंट ब्लू ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक वॉच पहने हुए नजर आए थे। इस घड़ी की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान।

Shah Rukh Khan Blue Watch Cost: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी स्पाई थ्रिलर मूवी 'पठान' ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये मूवी अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के साथ ही करीब 4 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। उनका ये कमबैक दर्शकों को खूब पसंद आया है। फिल्म 'पठान' के साथ साथ शाहरुख खान फिलहाल एक और वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और ये कारण है उनकी बेश कीमती घड़ी।
शाहरुख खान की ब्लू स्टेटमेंच वॉच
आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' की सक्सेस मीट में शाहरुख खान स्टेटमेंट ब्लू ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक वॉच पहने हुए नजर आए थे। इसके बाद फिल्म 'पठान' में नजर आ चुकीं दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किए गए एक लेटेस्ट वीडियो में भी किंग खान एक बार फिर इस शानदार घड़ी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। शाहरुख खान की इस खास घड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

घड़ी की कीमत जानकर उड़ेगे होश
शाहरुख खान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज डाइट सब्या ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ऑडेमर्स पिगुएट की रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर ब्लू सिरेमिक बॉच पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस घड़ी की कीमत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। वेबसाइट क्रोनो24 के मुताबिक शाहरुख खान की इस लेटेस्ट फेवरेट वॉच की कीमत 4.98 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान की इस घड़ी की कीमत जानने के बाद से लोग इसे लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने कह दी ऐसी बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शाहरुख खान की बेशकीमती घड़ी को देखने के बाद से कुछ लोगों का कहना है कि इस घड़ी की कीमत में तो कोई शानदार फ्लैट खरीद सकता है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने घड़ी को लेकर कमेंट करते हुए कहा है- किसी अच्छे पोस्ट पर रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारी को भी इतना पैसा नहीं मिलता। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना पैसा तो इंश्योरेंस वाले भी नहीं देते।

किंग खान के 'पठान' का जादू बरकरार
किंग खान को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस इतने ज्यादा एक्साइटेड थे कि फिल्म 'पठान' ने पहले ही दिन 55 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद ये रफ्तार बढ़ती ही चली गई और फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में जबरदस्त कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' ने रिलीज के 16वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है।

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म 'पठान' की सुपर सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान इसी साल जून में कॉमेडी थ्रिलर मूवी 'जवान' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म के डायरेक्टर तमिल फिल्ममेकर एटली हैं। ये बॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म है। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ विजय सेतुपति, प्रिया मणि, सान्या मल्होत्रा भी दिखआई देंगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications