Jawan New Poster: शाहरुख खान की 'जवान' का नया पोस्टर रिलीज, किंग खान बोले- '30 दिन बाद पता चलेगा..'

Jawan New Poster Out: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में किंग खान अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस बीच शाहरुख खान ने फैंस को जवान का नया पोस्टर रिलीज कर एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

शाहरुख खान की जवान का नया पोस्टर रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर फैंस में अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से वह फिल्म से जुड़े हर अपडेट्स को फॉलो कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि पठान की तरह किंग खान की जवान भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शाहरुख खान ने सोमवार को जवान का नया पोस्टर रिलीज कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Shah Rukh Khan

शुरू हुआ फिल्म का काउंटडाउन
शाहरुख खान ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर फिल्म जवान का नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म को रिलीज होने में अब केवल 30 दिन बचे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन पर लिखा, "मैं अच्छा हूं या बुरा हूं... बस 30 दिनों में पता तल जाएगा। क्या आप तैयार हैं?"

इस दिन होगी रिलीज
'जवान' को साउथ के डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, इसमें शाहरुख खान के अलावा कई साउथ सुपरस्टार्स भी लीड रोल में नजर आएंगे। जिसमें नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति जैसे सुपरस्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण का इस बार कैमियो होगा। देखना होगा यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर पठान की तरह खड़ी उतर पाती है नहीं। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+