हीट स्ट्रोक के बाद शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, आंखों के इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका
Shah Rukh Khan Eye Treatment: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आईपीएल 2024 के दौरान हुए हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अब खबर आ रही है कि किंग खान को मोतियाबिंद हो गया।
शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद
जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने 29 जुलाई को अपनी आंखों का इलाज मुंबई में कराया था। जहां एक अस्पताल में एक्टर का गलत ऑपरेशन हो गया। लेकिन अब आगे के इलाज के लिए शाहरुख खान 30 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

अमेरिका में होगा एक्टर का इलाज
शाहरुख खान का बीते कुछ दिनों से मुंबई में इलाज चल रहा था। जहां एक्टर को पता चला कि उन्हें मोतियाबिंद है। शाहरुख को दोनों आंख में दिक्कत हो रही थी। अब एक आंख का ट्रीटमेंट एक्टर ने भारत में कराया है। वहीं दूसरी आंख के इलाज के लिए एक्टर अब एक्टर अमेरिका जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख अमेरिका में ट्रीटमेंट करवाने के बाद भारत नहीं आएंगे।
इलाज के बाद भारत नहीं लौटेंगे किंग खान
शाहरुख खान के करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद वह 7 या 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड जाने वाले हैं। हालांकि वह पर्सनल या फिर प्रोफेशनल काम से जाएंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बता दें कि, शाहरुख खान को आखिरी बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। अब जल्द ही एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म किंग में नजर आएंगे। जिसमें वह पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म पठान 2 भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications