Birthday Special: शाहरुख खान खत्म करेंगे फैंस का इंतजार, 'मन्नत' और मुंबई में होगा मेगा इवेंट
Birthday Special: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उनके प्रशंसक और कई बॉलीवुड सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई स्थित उनके बंगले 'मन्नत' के बाहर आधी रात से ही भारी भीड़ जुटी हुई है। फैंस हाथों में पोस्टर, बैनर और केक लेकर पहुंचे हैं, ताकि अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पा सकें।

किंग खान का खास फैन इवेंट आज शाम
इस बीच, शाहरुख खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने उनके प्रशंसकों को और उत्साहित कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। यह फैन इवेंट आज शाम 4 बजे बांद्रा के बालगंधर्व रंगमंदिर में होगा। यह कार्यक्रम केवल उन चुनिंदा प्रशंसकों के लिए होगा जिन्हें SRK फैन क्लब्स के जरिए स्पेशल पास मिले हैं। आम जनता और मीडिया को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
रेड चिलीज ऑफिस से मिल रहे हैं पास
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए पासों का वितरण सुबह से ही रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के दफ्तर में चल रहा है। आयोजन टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई अव्यवस्था न हो और केवल असली प्रशंसक ही शाहरुख के साथ इस यादगार दिन का हिस्सा बन सकें।
'मन्नत' के बाहर भी तैयारियां तेज़
उधर, 'मन्नत' के बाहर भी जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं। घर के बाहर की बालकनी और गेट एरिया को सजाया जा रहा है, जहां शाहरुख हर साल अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। बताया जा रहा है कि बंगले में नवीनीकरण का काम जारी है, लेकिन इस परंपरा को इस बार भी नहीं रोका जाएगा।
फैंस में जबरदस्त उत्साह
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख पहले बालगंधर्व रंगमंदिर में फैन मीट इवेंट में शामिल होंगे और फिर शाम को 'मन्नत' की बालकनी से अपने प्रशंसकों का अभिवादन करेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस पहले से ही "#HappyBirthdaySRK" ट्रेंड करवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications