'मन्नत' के बाहर इंतजार कर रहे फैंस का लगा तांता, फिर क्यों शाहरुख खान ने हाथ जोड़कर मांगी माफी?

शाहरुख खान की फिल्म पठान जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले फैंस की भीड़ मन्नत के बाहर दिखाई दी। शाहरुख खान ने फैंस से मन्नत के बाहर मुलाकात की। लेकिन, क्यों किंग खान ने फैंस से माफी मांगी?

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जबकि तमाम विवाद हुए यहां तक कि शाहरुख खान के पुतले तक जलाए गए। लेकिन, ये कहना गलत नहीं होगा कि, किंग खान के फैंस उनसे आज भी बहुत प्यार करते हैं। जिसकी झलक रविवार को किंग खान के मन्नत के बाहर दिखाई दी।

शाहरुख खान के मन्नत के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

शाहरुख खान के मन्नत के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

शाहरुख खान के फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद दिलचस्प रहा। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मन्नत की टैरेस पर फैंस से मुलाकात करते हुए नजर आए। बहुत कम ऐसे मौके मिलते हैं जब शाहरुख खान फैंस से इस तरह मुलाकात करते हैं। शाहरुख को देख भीड़ झूम उठी और सबने सीटियां बजाना और 'शाहरुख खान' चिल्लाना शुरू कर दिया।

इस वजह से एक्टर ने मांगी माफी

इस वजह से एक्टर ने मांगी माफी

शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत के बाहर भारी भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किंग खान की झलक पाने के लिए फैंस कितने एक्साइटेड थे। लेकिन, इस वजह से वहां हर तरफ जाम लग गया और लोग काफी देर तक फंसे रहे। शाहरुख खान ने इसके लिए फैंस से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'इस शानदार रविवार की शाम के लिए सभी का शुक्रिया। सॉरी लेकिन उम्मीद करता हूं कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी। 'पठान' के लिए अपने टिकट बुक कर लीजिए और मैं फिर अगली बार वहीं मिलूंगा।' फिलहाल किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुरू हुई पठान की एडवांस बुकिंग

शुरू हुई पठान की एडवांस बुकिंग

फिल्म पठान को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। लेकिन, इन सबके बावजूद शाहरुख खान की फिल्म पठान की तेजी से एडवांस बुकिंग हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ओपनिंग डे पर 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

बता दें कि, फिल्म पठान से शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस की खुशी और एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है।

Recommended Video

    Film Pathan पर PM Modi के बयान के बाद क्या बोले मंत्री Narottam Mishra, जानें | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+