लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर दिखे फैंस के फेवरेट SRK, लेकिन सिक्योरिटी ने किंग खान को रोका, जानिये क्या है वजह...
Shah Rukh Khan stopped at airport: शाहरुख खान को गुरुवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। एक पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में SRK को अपनी सिक्योरिटी टीम और अपने मैनेजर के साथ एयरपोर्ट की ओर जाते देखा गया। एक्टर ने पिछले कुछ समय से पैपराजी से दूरी बनाए रखी है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने लुक से फैंस को चौंका दिया। इसी बीच एयरपोर्ट पर ही एक्टर को रोक दिया गया। जानिये क्या थी वजह...
एयरपोर्ट पर SRK को रोका
डंकी स्टार पूरे डॉन वाले अंदाज में नजर आ रहे थे। ब्लैक लुक में वे बेहद डैशिंग लग रहे थे। एक्टर को अपने बालों को हैडबैंड से बांधे देखा गया। कई फोटोग्राफर्स एक्टर की एक फोटो लेने के लिए भी भागादौड़ी कर रहे थे। ऐसे में एक्टर ने उन्हें सावधान रहने को कहा और फिर सिक्योरिटी की ओर चले गए। लेकिन इसके बाद शाहरुख खान को रोक दिया गया।

वायरल हो रहा किंग खान का वीडियो
एक्टर को हर यात्री की ही तरह अपने दस्तावेज़ पेश करने के लिए कहा गया। जांच के दौरान शाहरुख ने अपना दस्तावेज दिखाया और मुस्कुरा दिये। इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है।
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डंकी में कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ असाधारण प्रतिभाशाली अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा शानदार किरदार निभाए गए हैं। JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक की दहलीज पर हैं। इस साल उनकी झोली में पहले से ही दो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं - 'जवान' और 'पठान'।












Click it and Unblock the Notifications