KKR की जीत पर खुशी से झूम उठे अबराम, फोटो हुई वायरल, सुहाना और आर्यन खान ने भी जमकर किया चीयर्स
मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार रात को पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 ओवर से कम समय में 138 रनों का पीछा करते हुए आईपीएल 2022 का मैच जीत लिया। यह केकेआर की तीन मैचों में दूसरी जीत थी जबकि पंजाब को आरसीबी पर जीत के बाद सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा था। अपने आईपीएल मैच के दौरान, शाहरुख खान के बच्चे सुहाना और आर्यन खान को सेल्फी लेते देखा गया, जबकि अबराम ने उंगलियां क्रॉस कर ली थीं। केकेआर के मैच जीतते ही सभी खुशी से झूम उठे।

सुहाना ने शेयर की स्टोरी
सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सोचो कि यह काम कर गया।" वहीं मैच के दौरान आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी को देख शाहरुख खान भी खूब खुश हुए।
शाहरुख खान ने भी किया ट्वीट
टीम के मालिक शाहरुख खान ने भी ट्विटर पर ट्वीट कर खिलाड़ियों को जीत के लिए धन्यवाद कहा। ट्वीट करते हुए उन्होंने ने लिखा: "मेरे दोस्त रसेल 12 ए में आपका स्वागत है जब से गेंद को इतनी ऊंची उड़ान भरते देखा है !!! जब यू इसे मारा यार! और उमेश वाह! श्रेयस अय्यर और टीम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मुबारकबाद। शुभ रात्रि लड़कों। "

केकेआर की जीत पर खुश हुए अबराम
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टेडियम से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे, अनन्या पांडे, अबराम बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फोटो, टीवी के लाइव ब्रॉडकास्टिंग का स्क्रीनशॉट है। स्क्रीन के नीचे KKR की 6 विकेट से जीत दिखाई दे रही है। टीम के जीतने पर सुहाना और अबराम के चेहरे पर बड़ी सी खुशी दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हैं। शाहरुख के तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम मैच देखने स्टेडियम आए हुए थे। वहीं अनन्या पांडे भी अपनी दोस्त सुहाना खान के साथ मैच देखने पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications