क्या शाहरुख खान ने दी थी बेटे आर्यन खान को बचाने के लिए 50 लाख की रिश्वत? हाईकोर्ट में याचिका दायर
समीर वानखेड़े ने दावा किया था कि आर्यन खान को ड्रग्स मामले में बचाने के लिए शाहरुख खान ने उन्हें रिश्वत दी थी। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।
Sameer Wankhede: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कोर्ट को उनके खिलाफ कोई खास सबूत नहीं मिले जिसके बाद आर्यन को जेल से रिहा कर दिया था। इस केस के बाद समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान पर आर्यन खान को बचाने के लिए रिश्वत का आरोप लगाया था।
क्या शाहरुख ने आर्यन को बचाने के लिए दी थी रिश्वत?
बता दें कि, बेटे आर्यन खान को बचाने के लिए कथित रूप से रिश्वत देने के लिए अभिनेता शाहरुख खान को आरोपी बनाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। जनहित याचिका पर सुनवाई 20 जून, 2023 को होगी।

कोर्ट में याचिका हुई दायर
इंडिया टुडे के मुताबिक, याचिका में बताया है कि सीबीआई द्वारा शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज पार्टी मामले के तहत एनसीबी के मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 50 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसकी जांच के लिए SIT का गठन हुआ, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर CBI ने वानखेड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एक्शन मोड में सीबीआई
सीबीआई और एसआईटी टीम का गठन करेगी और इस केस से जुड़े सभी अधिकारियों से पूछताछ करेगी। साथ ही मुंबई पुलिस के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। जिन्होंने जांच में समीर वानखेड़े और अन्य को भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीन चिट दी थी। जांच में आरोपों को साबित करने के लिए लाई डेटेक्टर टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications