Y+ सिक्योरिटी के साथ नजर आए शाहरुख खान, वीडियो देख लोगों की खुली रह गई आंखें
Shah Rukh Khan Security: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' की सक्सेस के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है बल्कि इसने कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। हालांकि खबर है कि 'जवान' की इतनी ज्यादा सक्सेस के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं जिसके चलते अब किंग खान टाइट सिक्योरिटी के साथ ही बाहर निकल रहे हैं।
शाहरुख खान को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पिछले सप्ताह शाहरुख खान को Y+ (वाई +) कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने सुपरस्टार शाहरुख खान की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियों की एक लिखित शिकायत मिलने के बाद उनकी सुरक्षा स्तर को Y+ कैटेगिरी में अपग्रेड करने का आदेश दिया है।

पहली बार Y+ सुरक्षा टीम के साथ दिखे किंग खान
हाल ही में मुंबई के एक थिएटर में शाहरुख खान को पहली बार अपनी Y+ सुरक्षा टीम के साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान इस थिएटर में फिल्म मेकर करण जौहर और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है के 25 साल पूरे होने पर स्पेशल स्क्रीनिंग देख रहे फैंस को सरप्राइज देने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म कुछ कुछ होता है को 25 साल पूरे हो गए हैं। सका जश्न मनाने के लिए मुंबई में फिल्म मेकर करण जौहर ने शाहरुख खान के फैंस के लिए इस मूवी की तीन स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।
हर समय किंग खान के साथ थे आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख खान Y+ कैटेगरी की कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर मन्नत से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। एक्टर इस दौरान अपनी कार में बैठेते हुए नजर आते हैं और इसके बाद उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें घेर लेती है। वहीं जब वह थिएटर से बाहर निकलते हैं तो हर जगह सिक्योरिटी गार्ड्स को देखा जा सकता है जो ये सुनिश्चित कर रहे थे कि फैंस के साथ बातचीत करने के दौरान किंग खान बिल्कुल सुरक्षित रहें।
ब्लैक आउटफिट में शाहरुख खान का जलवा
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस स्पेशल इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं फिल्म मेकर करण जौहर भी ब्लैक आउटफिट में ही नजर आए जबकि मूवी की हीरोइन रानी मुखर्जी ने बेज कलर की साड़ी पहन रखी थी जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। हालांकि इस इवेंट में फिल्म की लीड एक्ट्रेस काजोल शामिल नहीं हुई थीं।
शाहरुख खान सिक्योरिटी का खर्च खुद उठाएंगें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए हर समय उनके साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड के रूप में 6 पुलिस कमांडो शामिल रहेंगे। ये कमांडोज एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के घर मन्नत पर भी हर समय चार आर्म्ड पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी इस कड़ी सुरक्षा का खर्च खुद उठा रहे हैं।
-
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग












Click it and Unblock the Notifications