डेब्यू फिल्म के लिए सुहाना खान तैयार, बड़े पर्दे पर नहीं OTT से करेंगी बॉलीवुड में एंट्री
मुंबई, 22 फरवरी: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 'लाडली' सुहाना खान ने खुद को अपने डैड की राह पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया है। सुहाना खान जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। काफी वक्त पहले से इस बात की सुगबुगाहट थी कि सुहाना खान जोया अख्तर के एक प्रोजक्ट से जुड़ी हुई है, हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि सुहाना 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की ओटीटी के जरिए शुरुआत करने जा रही हैं।

'द आर्चीज' से एक्टिंग की शुरुआत
अपने पापा की तरह सुहाना खान भी फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना 'द आर्चीज' से एक्टिंग की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसको फिल्ममेकर जोया अख्तर डायरेक्टर करेंगी। इसी के साथ काफी समय से चल रही अफवाहों के पीछे स्टार किड का बड़ा एक्टिंग डेब्यू करने के लिए चर्चा पैदा करना था। हाल ही में उनकी रेड साड़ी लुक भी सामने आया था, जिसको लेकर दावा किया जा रहे कि वो उनके लुक टेस्ट का एक हिस्सा ही था।

जोया अख्तर डायरेक्टर करेंगी 'द आर्चीज'
बता दें कि सुहाना बीते दिनों फिल्ममेकर जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर स्पॉट की गई थीं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सुहाना के फिल्मी डेब्यू की खबर को फिर से हवा मिल गई थी। फैंस भी सुहाना के डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

अलग-अलग लुक किए जा रहे टेस्ट
फिल्म के मेकर्स उनके अलग-अलग लुक को टेस्ट कर रहे हैं। जहां हर कोई उन्हें वेस्टर्न लुक में देख चुका है, वहीं उनके हालिया रेड साड़ी लुक ने उनका एक और साइड सबके सामने रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सुहाना का ना सिर्फ वेस्टर्न बल्कि भारतीय लुक भी देखने को मिलेगा। मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'द आर्चीज' की घोषणा की थी, जिसे जोया अख्तर द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

पहले से ही पॉपुलर सुहाना खान
वैसे सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री के लिए नई हो सकती हैं, लेकिन उनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सुहाना सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल होती है। बता दें कि सुहाना खान हाल ही में न्यूयॉर्क से मुंबई में अपने घर लौटी हैं। वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से फिल्मस्टडी का कोर्स कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications