'तू कब्ज का इलाज करवा', पठान-जवान पर भद्दा कमेंट करने पर भड़के शाहरुख खान, ट्रोलर की लगाई क्लास
Shah Rukh Khan Slams Trollers: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस साल दो सुपरहिट फिल्में दी। फिल्म पठान और जवान दोनों ने ही बॉक्स ऑफिर पर कई रिकॉर्ड तोड़े। अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की तैयारी में हैं। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हालांकि इसे फैंस की तरफ से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं।
शाहरुख खान अक्सर अपनी अगली फिल्म का प्रमोशन करने से पहले ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन जरूर रखते हैं। वह कोशिश करते हैं कि अपने फैंस के सभी सवालों का जवाब दें। इस बीच एक यूजर ने शाहरुख की फिल्म डंकी पर कमेंट कर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। हालांकि हमेशा के तरह किंग खान अपनी हाजिर जवाबी देने से पीछे नहीं हटे।

शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान तमाम फैंस ने उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर कई सवाल किए। वहीं एक यूजर ने एक्टर की फिल्म पठान और जवाब की सफलता पर सवाल खड़े कर एक्टर को ट्रोल किया। जिसको शाहरुख खान ने करारा जवाब देकर बोलती बंद कर दी। आइए जानते हैं कि आखिर इस फैन ने क्या लिखा।
दरअसल, यूजर ने शाहरुख खान से सवाल किया, "आपकी मजबूत पीआर टीम की वजह से आपकी पिछली दो ट** फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं...क्या अभी भी आपको अपनी पीआर और मार्केटिंग टीम पर विश्वास है कि डंकी भी हिट हो जाएगी और बॉलीवुड की एक सुनहरी ट** फिल्म बन जाएगी।"
इस ट्वीट का शाहरुख खान ने करारा जवाब दिया। एक्टर ने लिखा, 'आम तौर पर मैं आप जैसे आश्चर्यजनक रूप से बुद्धिमान लोगों को जवाब नहीं देता। लेकिन आपके मामले में मैं एक एक्सेप्शन बना रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि आपको कब्ज का इलाज कराने की जरूरत है। मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि वह आपको कुछ गोल्डन दवाएं भेजें...आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।' शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर फिलहाल जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनकी हाजिर जवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications