OTT प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान की एंट्री, यहां पर रिलीज होगी पहली वेब सीरीज
मुंबई, 13 सितंबर: कोरोना महामारी के चलते फिल्म नगरी मुंबई पर पिछले एक साल से संकट छाया हुआ है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब चल रहे हैं। हालांकि इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी हैं। शाहरुख को लास्ट बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस बीच शाहरुख के सभी फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है, जिसका वीडियो खुद सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने बाद साफ हो गया कि अब 'किंग खान' भी और एक्टर्स की तरह डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।

'पिक्चर तो अभी बाकी है...मेरे दोस्तों..."
शाहरुख ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया। ऐसे में उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अपने फैंस की उत्सुकता बढ़ाते हुए SRK ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कैप्शन में लिखा 'हम्म... पिक्चर तो अभी बाकी है...मेरे दोस्तों..."

ओटीटी डेब्यू की तैयारी
इसी के साथ फिल्म मेकर करण जौहर ने शाहरुख की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैंमे कभी नहीं सोचा था कि मैं वह दिन देखूंगा जब बॉलीवुड के बादशाह भी FOMO (लापता होने का डर)) महसूस करेंगे। अब मैंने सब कुछ देख लिया है! वहीं शाहरुख की वीडियो से जुड़ी जानकारी के बारे में आपको बता दें कि बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक SRK डिज्नी+ हॉटस्टार की एक वेब सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि ये प्रोजेक्ट कैसा होगा, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानिए वीडियो में क्या है?
शेयर किए गए वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि शाहरुख घर के बाहर जमा अपने फैंस की भीड़ को हाथ हिला रहे है। इसी दौरान पास में खड़े शख्स से कहते है कि क्या इतने फैंस कभी किसी के घर के सामने देखें हैं। जिसका जवाब में वो कहता है कि अभी तक तो नहीं देखा, लेकिन आगे का कुछ नहीं कह सकते। फिर शाहरुख पूछते तो वो कहता हैं कि सारे स्टार्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आए, लेकिन आप नहीं!

आने वाली है SRK की दो फिल्में
वहीं वर्फफ्रंट की बात करे तो शाहरुख 'पठान' की शूटिंग में इस वक्त व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी उनके साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा डायरेक्टर एटली की फिल्म में भी SRK नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा होंगी।












Click it and Unblock the Notifications