उमराह के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे Shah Rukh Khan, मां से हाथ जोड़कर किंग खान ने की प्रार्थना

बॉलीवुड के शहंशाह उमराह करने के बाद अब मां वैष्णो देवी के दरबार दर्शन करने पहुंचे। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan Vaishno Devi: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर लगभग 5 साल बड़े पर्दे पर जो वापसी करने वाले हैं। फिल्म पठान के रिलीज से पहले वह लगातार तीर्थ यात्राएं कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले मराह करने के लिए मक्का गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं अब उमराह के बाद देर रात वह माता रानी के दर्शन करने मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे।

मां वैष्णो देवी का किंग खान ने लिया आशीर्वाद

मां वैष्णो देवी का किंग खान ने लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को हाल ही में उमराह करने के लिए मक्का में देखा गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। जिसके बाद अब किंग खान माता वैष्णो देवी के दरबार पर हाजिरी लगाने पहुंचे। वहां से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

उमराह के बाद मां के दरबार पहुंचे किंग खान

उमराह के बाद मां के दरबार पहुंचे किंग खान

दरअसल, शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की सक्सेस के लिए वह लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। सामने आई वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, अभिनेता देर रात माता के दरबार पहुंचे और उन्होंने पूरी आस्था के साथ मां का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की।

चेहरे को किया था मास्क से कवर

सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता फिल्म पठान की टीम के साथ माता के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुंह पर मास्क लगाया था और फेस को ढका हुआ था। ताकि उन्हें कोई भी पहचान ना सके। इस वीडियो को देख ये कहा जा सकता है कि, शाहरुख खान रियल में किंग हैं। वह अपने काम के साथ-साथ भगवान को भी याद करते हैं।

शाहरुख खान के आसपास थी कड़ी सुरक्षा

शाहरुख खान के आसपास थी कड़ी सुरक्षा

उमराह के बाद अब शाहरुख खान माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान के आसपास देखा जा सकता है कि, उन्हें आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाहरुख खान अपने आपको कवर करने के लिए मुंह पर स्काफ और काले रंग के लॉन्ग हूडी वाले जैकेट पहनी हुई है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान इस दिन होगी रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म पठान इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि, अगले साल 2023 में शाहरुख खान फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अब तक इस फिल्म से शाहरुख खान के पोस्टर सामने आ चुके हैं जिसमें उनका डैशिंग लुक देख फैंस फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि, फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+