World Cup 2023: भारत की जीत से झूम उठे शाहरुख खान, एक्टर ने टीम के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट

India Wins Semi Final 2023: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर आखिरकार वर्ल्ड फिनाले में अपनी जगह बना ली। इस मैच में विराट कोहली ने 50वां शतक लगाया। इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। ऐसे में अब शाहरुख खान ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए एक खास पोस्ट साझा किया।

दरअसल, शाहरुख खान ने भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप फिनाले में पहुंचने की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी टीम की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, वाह ब्वॉयज!!! टीम भावना और खेल का क्या प्रदर्शन था। अब फाइनल जीतने तक. शुभकामनाएं....भारत!!! किंग खान के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Shah Rukh Khan

शाह रुख के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है- ''जब मैं मैच नहीं देखता तो हम जीत जाते हैं।'' इतना ही नहीं इसके अलावा अनुपम खेर, अजय देवगन, सुनील शेट्टी समेट कई बॉलीवुड स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी। अब सबकी नजरें फाइनल पर टिकी हैं देखना होगा कि भारतीय टीम जीत का परचम लहरा पाती हैं या नहीं।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/virat-kohli-score-50th-century-anushka-sharma-pens-note-said-you-are-god-child-847209.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+