Shahrukh Khan: शाहरुख खान की वो पहली फिल्म जिसमें 'गे' बनकर किया था डेब्यू, जीता था नेशनल अवॉर्ड का खिताब

सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' थी। लेकिन ये पूरी तरह से सच नहीं है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि असल में शाहरुख खान की पहली फिल्म कौन सी थी।

Shah Rukh Khan 57th Birhtday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक फिल्में की हैं। ये सभी जानते हैं कि किंग खान ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि ये उनकी पहली फिल्म नहीं थी। आज हम आपको उनके रीयल बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के बारे में बताने वाले हैं।

दीवाना नहीं ये थी शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म

दीवाना नहीं ये थी शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म

दरअसल, शाहरुख खान ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्होंने एकसाथ दो फिल्में साइन की थी। जिसमें फिल्म राजू बन गया जेंटलमेन और दीवाना जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। सभी जानते हैं कि, फिल्म दीवाना वो पहली फिल्म थी जिससे शाहरुख खान ने डेब्यू किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों से पहले दिल्ली में दूरदर्शन की एक अंग्रेजी मूवी के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

निभाया था गे का किरदार

निभाया था गे का किरदार

शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम है 'इन विच एनी गिव्स इट दूज वन्स'। फिल्म में अर्जुन रैना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जो कि, दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में एक आर्किटेक्चर स्टूडेंट होता है। इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार की बात करें तो इसमें उनके केवल दो सीन थे। जिसमें वह गे की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म की एक ये भी खास बात है कि इसमें मनोज बाजपेयी भी दिखाई दिए। ये शाहरुख खान के करियर की पहली फिल्म थी।

बड़े पर्दे पर नहीं हुई कभी रिलीज

बड़े पर्दे पर नहीं हुई कभी रिलीज

अगर आप फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दूज वन्स' में शाहरुख खान की झलक देखेंगे तो उनकी आवाज पहचानना मुश्किल होगा। क्योंकि शाहरुख खान की ये पहली फिल्म थी और उसमें गे का किरदार निभाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। जिसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने 90 के दशक में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था। शाहरुख ने कहा था कि, वो शूटिंग के दौरान काफी घबराए हुए और असहज थे।

शाहरुख खान ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

शाहरुख खान ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दूज वन्स' को केवल दूरदर्शन में दिखाया गया था। इस फिल्म को कभी भी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं किया गया। साल 1989 में आई इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म के बाद धीरे-धीरे शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर में कदम रखा और पॉपुलर टीवी शो 'फौजी' के जरिए लोकप्रियता हासिल की।

किंग खान को पहचानना होगा मुश्किल

किंग खान को पहचानना होगा मुश्किल

अफसोस की बात है कि फिल्म का असली प्रिंट खो गया है। साल 2015 में यूट्यूब पर एक डिजिटली रीमास्टर्ड संस्करण ने इसे अपलोड किया गया था, जो यकीनन शाहरुख की पहली फिल्म का सबसे अच्छा प्रिंट है। आप भी इसे यूट्यूब पर देख सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+