'पठान' की सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों पठान की सफलता से सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उन्होंने लग्जरी रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज खरीदी है।

Shah Rukh Khan New Car: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों फिल्म पठान की सफलता से सातवें आसमान पर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब 23 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को और भी ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म को मिली सफलता के बाद लग्जरी रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज खरीदी है। जिसकी कीमत जानकर दंग रह जाएंगे।

शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार
शाहरुख खान को लग्जरी गा़ड़ियों का कितना शौंक है ये तो हर कोई जानता है। यही वजह है उन्हें हर बार लग्जरी गाड़ियों के साथ देखा जाता है। उनके कार कलेक्शन में एक से एक महंगी गाड़ियां हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। अब इस कलेक्शन में एक और रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज भी शामिल हो गई है। आइए जानते हैं कि रोल्स रॉयस की इस लग्जरी एसयूवी की कीमत कितनी है।

कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
शाहरुख खान के पास वाइट कलर की रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है। बताते चलें कि, वैसे तो रोल्स रॉयस की कीमत 8.2 करोड़ है लेकिन ये कार कई तरह के कस्टमाइजेशन विकल्प के साथ आती है। जिसकी वजह से इसकी कीमत 10 करोड़ की हो जाती है। यह वर्तमान में भारत में सबसे महंगी कार है।
एसयूवी कलिनन की यह हैं खास बातें
आपको बता दें कि, रोल्स रॉयस एक ऐसा कार ब्रैंड है जिसका कोई ना कोई मॉडल भारत के अमीरों के पास मिल जाएगा। इस कार की खास बात यह है कि आप इसे अपने तरीके से तैयार करवा सकते हैं। लुक और फीचर्स के साथ ही कंफर्ट के मामले में इस गाड़ी का कोई जवाब नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की इन नई कार की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह कार लेकर मन्नत की ओर रवाना हो रहे हैं।

शाहरुख खान का कार कलेक्शन
फैंस शाहरुख खान की इस नई गाड़ी को देख तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं कुछ यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर हार्ट इमोजी डाल रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के शानदार कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी, टोयोटा, रेंज रोवर जैसी कंपनियों की कारें भी है। जिनकी कीमत करोड़ों में है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान में नजर आने वाले हैँ। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications