शाहरुख खान ने भरा सबसे ज्यादा Tax, जानें फिल्मों के अलावा और किस किस से कमाई करते हैं किंग खान
Shah Rukh Khan Net Worth and Income: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। शाहरुख खान ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह उस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं जिसमें करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1539 लोगों को ही जगह मिली है।
7300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख खान
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई है, जिसमें शाहरुख खान ने जगह बना ली है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है। शाहरुख खान ने इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी बड़ी हिस्सेदारी के चलते ये जगह बनाई है।

सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बने शाहरुख खान
अब खबर है कि शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। उन्होंने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है। फॉर्च्यून इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। शाहरुख खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय का नाम है। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया है। इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान का नाम भी शामिल हैं। वहीं विराट कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं।
कई जगहों पर शाहरुख खान की इंवेस्टमेंट
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए है। ये बड़ी रकम उन फिल्मों से आती है, जिनमें वह काम करते हैं। उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट जो भी फिल्में बनाती है, जिन ब्रांडों का वह प्रचार करते हैं और उनके निवेश किए गए जगहों से भी किंग खान की कमाई होती है।
क्रिकेट से करीब 280 करोड़ रुपये की कमाई
शाहरुख खान आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं। हर साल वह क्रिकेट से करीब 280 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। शाहरुख खान एक फिल्म में काम करने के लिए 150-250 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। शाहरुख खान का बड़ा बिजनेस उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है, जिसके मालिक वह और उनकी पत्नी गौरी हैं। इससे हर साल करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होती है।
ऐड शूटिंग से मिलते हैं 4 करोड़ रुपए
शाहरुख खान कई बड़ी कंपनियों के साथ काम करते हैं और एक दिन की ऐड शूटिंग के लिए उन्हें 3.5 से 4 करोड़ रुपये मिलते हैं। उन्होंने पेप्सी, डिश टीवी, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, नोकिया जैसे ब्रांडों का प्रचार किया है।
शाहरुख खान के पास हैं ये महंगी चीजें
शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा इलाके में मन्नत में रहते हैं जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है। उन्होंने इसे साल 2001 में खरीदा था। किंग खान का दूसरा घर लंदन के फैंसी पार्क लेन इलाके में है, जिसकी कीमत 183 करोड़ रुपये है। उनके पास दुबई में जन्नत नाम का एक विला है, जो एक प्रॉपर्टी कंपनी ने उन्हें गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये के आसपास है और इसमें 6 बेडरुम, बड़े गैरेज, एक पूल और मछली पकड़ने के लिए जगह है।












Click it and Unblock the Notifications