'मुझे कोई ऑफर नहीं करता था', आखिर 57 साल में क्यों एक्शन फिल्में कर रहे हैं शाहरुख खान? एक्टर ने बताई वजह
फिल्म जवान की सफलता के बीच शाहरुख खान ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों अपने 30 साल के करियर में उन्होंने कभी एक्शन फिल्म नहीं की।
Shah Rukh Khan Jawan: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान छाए हए हैं। जब से एक्टर की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर नया इतिहास रच दिया। जवान में शाहरुख खान के एक्शन की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म जवान को मिल रही सफलता के बीच अब शाहरुख खान ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। किंग खान ने बताया कि आखिर क्यों अपने 30 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने एक्शन फिल्में नहीं की। एक्टर ने साथ ही ये भी बताया कि वह हमेशा से एक्शन फिल्में करने में ही दिलचस्पी रखते थे।

शाहरुख खान जिसे हमेशा से रोमांस का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर ऐसी फिल्में की हैं जो कि लव स्टोरीज बेस्ड थीं। फैंस ने उनका एक्शन अवतार फिल्म पठान में देखा था जिसे काफी पसंद भी किया गया। अब उन्होंने सालों बाद डेडलाइन को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान वह एक्शन फिल्में करना चाहते थे लेकिन कोई डायरेक्टर उन्हें साइन नहीं करता था।
शाहरुख खान ने कहा कि, 'मैंने कई सारी रोमांटिक फिल्में की हैं, कुछ नेगेटिव रोल भी निभाए हैं, सोशल ड्रामा फिल्में भी की हैं, लेकिन कभी एक्शन फिल्म नहीं की। मैं हमेशा से एक्शन फिल्मों में काम करना चाहता था। लेकिन एक्शन फिल्मों के लिए कोई मुझे साइन ही नहीं करना चाहता था। मुझे मिशन इम्पॉसिबल तरह की फिल्में करने का बेहद मन था। हालांकि एक्शन फिल्में करने में मैं थोड़ा सा लेट जरूर हुआ हूं लेकिन मुझे इसमें काफी मजा आ रहा है। मैं अपने इस माचो वाले लुक को बेहद एंजॉय कर रहा हूं।'
बता दें कि, एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान में शाहरुख खान का डबल रोल है। वह पहली बार इस फिल्म में अपने गंजे लुक में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में दिखे जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यही वजह है कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 75 करोड़ का शानदार बिजनेस कर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications