'मुझे बॉलीवुड से निकाला जाएगा', 'पठान' की सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने क्यों दिया ऐसा बयान?
शाहरुख खान ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की। फिल्म की सक्सेस के बाद एक बार फिर किंग खान ने आस्क एसआरके सेशन चलाया और फैंस के सवालों का खुलकर जवाब दिया।
Shah Rukh Khan Retirement: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने चार साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख खान की ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि, फिल्म रिलीज होने के बाद से आए दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद कई फैंस ये कयास लगा रहे थे कि अब शाहरुख खान का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ने लगा है कि लेकिन फिल्म पठान ने ये साबित कर दिया कि आज भी उनका जलवा कायम है।

क्या बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेंगे शाहरुख खान?
फिल्म पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने फिर ट्विटर आस्क एसआरके सेशन चलाया और उन्होंने फैंस के हर सवाल का बखूबी जवाब दिया। इस दौरान ट्विटर पर एक फैन ने उनके रिटारमेंट को लेकर सवाल पूछा, क्या आप फिल्म पठान के बाद बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेंगे? इसका एक्टर ने मजेदार जवाब दिया।

शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
शाहरुख खान ने फैन का जवाब देते हुए लिखा, मैं रिटायरमेंट नहीं लूंगा मुझे बॉलीवुड से निकाला जाएगा। हो सकता है कि, फिर भी मैं और हॉट बनकर वापस आ जाऊं। शाहरुख खान ये जवाब बड़े ही शानदार तरीके से दिया और फैंस को उनका जवाब काफी पसंद भी आया।
वायरल हो रहा शाहरुख का ट्वीट
दरअसल एक यूज़र ने शाहरुख खान से सवाल किया कि आपके रिटायरमेंट के बाद बॉलीवुड में सबसे बड़ा कौन होगा? हालांकि यूज़र ने शाहरुख खान को बेस्ट भी बताया। बता दें कि, शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और इस ट्वीट पर अब तक करीब चार हज़ार लाइक्स मिले और करीब 800 रीट्वीट भी किए गए।

पठान ने इन फिल्मों को भी पछाड़ा
बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बाहुबली 2 और केजीएफ 2 जैसी सुपरहिट फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में शाहरुख खान ने ये साबित कर दिया है कि, वह आज भी हिंदी सिनेमा के बादशाह हैं।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपालइन में है। किंग खान जल्द ही फिल्म जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में दिखाई देंगी। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म डंकी में दिखाई देंगे।
Recommended Video

-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल, जानें क्या हुआ फिल्म के साथ -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
अश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर क्यों हो रहा बवाल? बौखलाए लोग -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' ने मचा दी तबाही, एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड -
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा? -
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है', क्यों भड़के 'निरहुआ'? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद












Click it and Unblock the Notifications