'पठान' के बाद अब 'जवान' बनकर लौटे शाहरुख खान, चेहरे पर पट्टी बांधे किंग खान का नया लुक हुआ वायरल

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच उनकी अगली फिल्म जवान के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है।

Jawan Look Leaked: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्म पठान से ये साबित कर दिया कि, उन्हें यूं ही हिंदी सिनेमा का बादशाह नहीं कहा जाता। फिल्म पठान से उन्होंने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। किंग खान को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। यही वजह है कि उनकी फिल्म पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस धमाकेदार कलेक्शन के बाद अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान के सेट से उनका नया लुक वायरल हो रहा है।

लीक हुआ जवान के सेट से शाहरुख का लुक

लीक हुआ जवान के सेट से शाहरुख का लुक

साल 2023 में शाहरुख खान एक के बाद एक फैंस के लिए नए सरप्राइज लाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 4 साल बाद किंग खान की दहाड़ हिंदी सिनेमा में गदर मचा रही है। फिल्म पठान को मिली सक्सेस के बाद शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म जवान की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का जवान लुक तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

चेहरे पर पट्टी बांधे दिखे किंग खान

चेहरे पर पट्टी बांधे दिखे किंग खान

फिल्म जवान के सेट से शाहरुख खान की एक फोटो लीक हो गई है। इस फोटो में शाहरुख ग्रे कलर का मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं। इस लुक में एक्टर ने फिल्म पठान की तरह लंबे बाल किए हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिर्फ शाहरुख खान की आंखें सही से नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनका पूरा चेहरा कपड़े से ढका हुआ है।

फिर एक्शन अवतार में धमाल मचाएंगे किंग खान

फिर एक्शन अवतार में धमाल मचाएंगे किंग खान

रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने पूरे फिल्मी करियर में अब तक ज्यादातर रोमांटिक फिल्में की हैं। ये पहली बार है जब वह फिल्म पठान में फूल ऑन एक्शन अवतार में नजर आए। हालांकि उनका ये अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया। अब वह एक बार फिर फिल्म जवान में एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।

लुक देख फैंस हुए क्रेजी

वहीं फिल्म जवान की इस वायरल तस्वीर को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, उम्मीद है कि फिल्म ब्लॉबस्टर साबित होगी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म जवान पठान से भी ज्यादा कमाई करेगी'। खैर अब ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही मालूम होगा कि, पठान की तरह फिल्म जवान भी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म जवान

इस दिन रिलीज होगी फिल्म जवान

साउथ सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक एटली फिल्म जवान को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा मशहूर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर पिछले साल ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म जवान अब इसी साल 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Recommended Video

    Pathaan के हिट होने पर Shahrukh Khan ने 'Mannat' की बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+