शाहरुख खान की कॉलेज मार्कशीट वायरल, Maths के नंबर देख उड़ेंगे होश, देखें किस सब्जेक्ट में कितने मिले थे अंक
Shah Rukh Khan Marksheet Viral: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अब जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिलहाल फिल्म में किंग खान के रोल को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं।
शाहरुख खान की मार्कशीट हुई वायरल
इसी बीच शाहरुख खान की मार्कशीट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सुपरस्टार बनने से पहले शाहरुख खान भी उन लाखों स्टूडेंट्स की तरह थे जो पढ़ाई और सपनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

पढ़ाई में शानदार थे शाहरुख खान
फिलहाल शाहरुख खान के कॉलेज लाइफ से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। कथित तौर पर उनकी मार्कशीट सामने आई है जिसने फैंस को उनके छात्र जीवन की याद दिला दी है। ये साफ दिखाता है कि शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों के बादशाह नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी शानदार थे।
हंसराज कॉलेज की मार्कशीट में दिखे शाहरुख खान के नंबर्स
-वायरल तस्वीर में नजर आ रही मार्कशीट दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज की है, जहां से शाहरुख खान ने 1985 से 1988 के बीच अर्थशास्त्र (Economics) में ग्रेजुएशन किया था।
-मार्कशीट में दिख रहे नंबरों के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने इलेक्टिव सब्जेक्ट में 92 अंक प्राप्त किए थे। वहीं इंग्लिश में उन्हें 51 अंक मिले थे जबकि मैथ्स में 78 और भौतिकी (Physics) में भी 78 नंबर हासिल किए थे।
'शाहरुख खान दिमाग और मेहनत दोनों के बादशाह हैं'
शाहरुख खान की ये मार्कशीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि स्टारडम के पीछे भी एक मेहनती और होनहार स्टूडेंट छिपा हुआ था। कई लोगों ने इसे उनकी प्रेरणादायक जर्नी का एक और अध्याय बताया है कि कैसे कॉलेज के क्लासरूम से शुरू हुआ ये सफर आज दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक पर जाकर खत्म हुआ है।

मास्टर्स के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंचे थे किंग खान
-ग्रेजुएशन के बाद शाहरुख खान ने दिल्ली के फेमसजामिया मिलिया इस्लामिया में मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन लिया था लेकिन जीवन ने उन्हें नई दिशा दिखाई और वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ओर बढ़ गए। पहले टेलीविजन, फिर बॉलीवुड- उनका ये सफर भारतीय सिनेमा की सबसे प्रेरणादायक सफल कहानियों में गिना जाता है।
-फिलहाल शाहरुख खान अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के साथ मिलकर अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपने बेटी सुहाना के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications