Jawan: शाहरुख खान के जवान लुक में फिल्म देखने पहुंचा फैन, फोटोज देख एक्टर ने ऐसा दिया रिएक्शन
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस में अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। बड़ों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई फिल्म को पसंद कर रहा है।
Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं फैंस को भी एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस बीच एक्टर का एक नन्हा फैन उनका लुक कॉपी कर फिल्म देखने थिएटर पहुंचा।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के एक छोटे फैन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्टर का नन्हा फैन उनका जवान लुक कॉपी करता नजर आ रहा है। यूजर के मुताबिक ये तस्वीरें काशीपुर की है। फोटो में ये छोटा सा बच्चा कार पर बैठकर पोज दे रहा है। उसने एक सफेद टी-शर्ट के साथ एक काली और लाल धारीदार शर्ट पहनी है। वहीं जवान का लुक कॉपी करते हुए बच्चे ने अपने पूरे चेहरे को पट्टी से ढका है।

जब ये तस्वीरें खुद शाहरुख खान ने देखी तो वह इस पर रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। एक्टर ने इस नन्हे फैन की तस्वीरों के रिट्वीट कर लिखा, 'धन्यवाद मेरे छोटे जवान। वह निश्चित रूप से इसका हिस्सा दिखता है। काशीपुर को मेरा प्यार।' किंग खान का यह ट्वीट फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर अब तक कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो चुकी है। जिसमें फैंस एक्टर की फिल्म जवान देखने सिनेमाघरों पहुंचे और अंदर थिएटर में ही 'जवान' के गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहे थे। वहीं एक अन्य यूजर ने एक थिएटर के बाहर जवान के पोस्टर के साथ दो बच्चों की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन लोगों के प्यार को देखते हुए, ओम शांति ओम अभिनेता ने लिखा, "वे बहुत प्यारे हैं!!! आपका धन्यवाद और उन्हें ढेर सारा प्यार... उम्मीद है कि उन्हें फिल्म पसंद आएगी!!''
बता दें कि, साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान 7 सिंतबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर जैसे अभिनेता लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो था।












Click it and Unblock the Notifications