क्या सच में प्रियंका चोपड़ा पर आ गया था शाहरुख का दिल? किंग खान ने दिया ये जवाब, देखें Video

नई दिल्ली, 17 मई। 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले शाहरुख खान भले ही इस वक्त फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन वो सुर्खियों से दूर नहीं हैं। इस वक्त उनका एक ओल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान अपने और प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर रहे हैं। दरअसल कुछ सालों पहले एक अफवाह ने जोर पकड़ा था कि शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के इस अफेयर से शाहरुख की पत्नी गौरी खान काफी दुखी और परेशान चल रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा पर आ गया था शाहरुख का दिल?

प्रियंका चोपड़ा पर आ गया था शाहरुख का दिल?

खबरें तो ये भी थीं कि गौरी ने शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने को कहा था और बोला था कि अब वो उनके साथ काम ना करें। जहां मीडिया में इस तरह की बातें जोर पकड़ी हुई थीं वहीं एक प्रेसवार्ता में प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख से जु़ड़े एक प्रश्न पर गुस्सा जाहिर कर दिया था, जिससे इस बात ने तूल पकड़ लिया कि वाकई में शाहरुख और प्रियंका के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

'इस तरह की बातें बहुत परेशान करती हैं'

'इस तरह की बातें बहुत परेशान करती हैं'

लेकिन फिल्म 'जब तक है जान' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'इस तरह की बातें बहुत परेशान करती हैं। मेरे लिए, जो सबसे अधिक परेशान करने वाला था, वह यह कि मेरे साथ काम करने वाली एक महिला से इस बारे में पूछताछ की गई और कहीं न कहीं, उनके प्रति उस तरह का सम्मान नहीं दिखाया गया जैसा मैं उनके साथ और अन्य सभी महिलाओं के प्रति व्यक्त करता हूं।'

'मेरे हिसाब से यह एक अपमानजनक है'

'मेरे हिसाब से यह एक अपमानजनक है'

उन्होंने आगे कहा कि 'मेरे हिसाब से यह एक अपमानजनक है और इसलिए मैं तहेदिल से सॉरी भी बोलता हूं, सॉरी इसलिए नहीं कि मैंने कुछ गलत किया है, बल्कि इसलिए क्योंकि वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, मेरे दिल के बहुत करीब है और हमेशा रहेगी।'

वह एक छोटी लड़की है...

'मुझे कभी-कभी लगता है कि जब बातें कही जाती हैं, तो मुझे इससे पीछे हटने की ज़रूरत होती है क्योंकि मुझे यह बहुत ही छोटी सी बातें लगती हैं। इस तरह की बातें केवल रिलेशनशिप को खराब करने का काम करती हैं। वह एक छोटी लड़की है जिसको मैंने ही मिस इंडिया का ताज पहनाया था। हमने साथ में पर्दे पर बढ़िया काम किया है, इस तरह की बातें सामने आने से रिश्तों पर फर्क पड़ता है।'

'नहीं, बिल्कुल नहीं, वो काफी मैच्योर गर्ल है'

ये पूछे जाने पर कि क्या रिलेशनशिप की खबरों से आपकी और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते पर फर्क पड़ा तो इस पर शाहरुख ने कहा कि 'नहीं, बिल्कुल नहीं, वो काफी मैच्योर गर्ल है, उसे अच्छे से पता है कि इन चीजों को कैसे हैंडिल करना है। लेकिन कई बार हम सभी रिश्तों को समझे बिना ही उसे नाम देने की जल्दबाजी कर देते हैं , जो कि गलत है , हालांकि इसके लिए केवल मीडिया जिम्मेदार नहीं है बल्कि हम सभी इसके प्रति जिम्मेदार हैं। मालूम हो कि शाहरुख और प्रियंका ने साथ में 'डॉन वन' और 'डॉन टू' में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+