Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जब मिलते हैं बहुत सत्कार से मिलते हैं', मंच पर कैलाश खेर को शाहरुख खान ने दिया सरप्राइज, भावुक हुए सिंगर

मुकेश अंबानी के गणपति पंडाल में सिंगर कैलाश खेर स्टेज पर गा रहे थे। तभी शाहरुख खान वहां पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan Kailash Kher: पूरा देश गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा है। खासतौर से साउथ भारत की तरफ हर बार ये त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले। उन्होंने भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया। हाल ही में मुकेश अंबानी के घर गणपति की पूजा रखी गई जिसमें तमाम सितारे भी मौजूद रहे।

अंबानी परिवार के घर इस पूजा में मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी पहुंचे और हर बार की तरह उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सभी को मदहोश कर दिया। इस मौके पर शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे। इस बीच स्टेज पर गा रहे कैलाश खेर के साथ शाहरुख ने कुछ ऐसा किया जिससे खुद सिंगर भी हैरान रह गए।

Kailash Kher

बता दें कि, कैलाश खेर ने मुकेश अंबानी के गणपति पंडाल में अपनी लाइ परफॉर्मेंस दी। लेकिन जैसे ही सिंगर को शाहरुख खान ने गाता हुआ देखा वह उन्हें बिना भनक लगे ही स्टेज पर पहुंच गए। स्टेज पर किंग खान को यूं अचानक अपने सामने देखकर कैलाश खेर हैरान रह जाते हैं। इसके बाद वह बीच में ही गाते-गाते रुक जाते हैं और शाहरुख खान के कानों में कुछ कहते हैं। इसके बाद किंग खान सिंगर के हाथों को प्यार से चूमकर उन्हें गले लगाते हैं।

इस वीडियो को कैलाश खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, "जब भी मिलते हैं बहुत सत्कार व आदर से मिलते हैं, मुम्बई कैलासा कॉन्सर्ट में अभिनेता @iamsrk का मंच पर आकर सभी @bandkailasa के सदस्यों को नमस्कार करना, दर्शाता है उनकी शिष्टता तथा विनम्रता। बहुत सारे फ़िल्मी लोग थे पर उनमें से शाहरुख़ ने विशेषत: मंच तक आकर उत्कृष्ट उदाहरण दिया.. कोई कुछ भी हो जाये/बन जाये, शिष्टता मनुष्य के व्यक्तित्व का दूरगामी प्रभाव छोड़ती है.. प्रसिद्धि / लोकप्रियता अस्थायी होती हैं।"

कैलाश खेर ने आगे अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म जवान के लिए शाहरुख खान की इच्छा पर गाया। वह लिखते हैं कि, 'संगीत निर्देशक अनिरुद्ध ने 'जवान' में बैकग्राऊंड स्कोर में गाना हमारे न्यू यॉर्क जाने से पहले इसीलिए उसी रात गवाया कि शाहरुख भाईसाहब की प्रबल इच्छा थी कि हम ही गाएं।' फिलहाल सिंगर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+