Jawan के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा में किया ऐलान, कहा- 'ये पहली और आखिरी बार होगा..'

शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा में लॉन्च हुआ। इस दौरान एक्टर ने अपने बाल्ड लुक को लेकर एक बड़ा ऐलान किया।

Shah Rukh Khan Dubai: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खयों में हैं। 31 अगस्त को पहले इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इसके बाद एक्टर अपनी पूरी टीम के साथ दुबई के लिए रवाना हुए और वहां बुर्ज खलीफा में जवान का ट्रेलर लॉन्च किया गया। जिसके तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक्टर ने एक हैरान कर देने वाला ऐलान किया।

शाहरुख खान ने बाल्ड लुक को लेकर किया बड़ा ऐलान
फिल्म जवान में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा उनके बाल्ड लुक को लेकर चर्चा हो रही है। ये उनके करियर की दूसरी फिल्म है जिसमें उन्होंने अपना सिर मुंडवाया है। ऐसे में अब एक्टर ने सबके सामने अनाउंस किया कि ये उनकी आखिरी फिल्म होगी जिसमें वह अपने गंजे अवतार में नजर आएंगे।

Shah Rukh Khan

यह पहली और आखिरी बार है
दरअसल, जवान ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कहा, "मैं फिल्म में गंजा हो चुका हूं और ये एक ऐसी चीज है जो मैंने अपनी लाइफ में पहले कभी नहीं की। खैर यह पहली और आखिरी बार है जब मैं गंजा हुआ हूं। देखिए मैं आप लोगों के लिए अब गंजा भी हो गया तो इसी इज्जत के लिए मूवी देखने चले जाना। क्या पता फिर मुझे गंजा देखने का मौका ना मिले।"

पठान से ज्यादा कमाई करेगी जवान?
शाहरुख खान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं फिल्म की बात करें तो ट्रेलर देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। कहा जा रहा है कि पठान के बाद शाहरुख खान की ये दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म होगी। खैर ये सब तो 7 सितंबर को ही पता चलेगा। बता दें कि, फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त और सुनील ग्रोवर जैसे तमाम सेलेब्स लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+