Boycott Jawan: जवान की दीवानगी के बीच शुरू हुआ बायकॉट ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'मंदिर हैं तुम्हारे स्टूडियो नहीं'

7 सिंतबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया। जिसके पीछे कई सारी वजह हैं।

Jawan Boycott Trend: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। एक तरफ जहां फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग चल रही है। वहीं कुछ लोग फिल्म के रिलीज होने से पहले इसको बायकॉट कर रहे हैं। ट्विटर पर जवान के बायकॉट वाला हैशटैग चलने लगा है। ऐसा ही माहौल फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले देखने को मिला था।

7 सितंबर को फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। लेकिन इससे पहले ही ट्विटर पर फिल्म जवान का बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि एक्टर पूरे साल मंदिर नहीं जाते लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए वह भगवान के दर्शन करने जरूर जाते हैं। वहीं कुछ लोग किंग खान के पुराने बयानों पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Boycott Jawan

दरअसल हाल ही में शाहरुख खान जवान के प्रमोशन के सिलसिले में यनतारा और सुहाना खान बीते दिनों तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इससे पहले वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर #BoyCottJawanMovie ट्रेंड कर रहा है।

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे मंदिर तुम्हारे प्रमोशन के लिए स्टूडियो नहीं हैं. फिल्म की रिलीज से पहले ही क्यों तुम्हें हिंदू मंदिर याद आते हैं? इस बकवास को बंद करो।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस ट्रेंड को फुल सपोर्ट है मेरा। सभी लोग सारे हॉल के टिकट बुक कर लो, ऐसे में टिकट न मिलने की वजह से कोई भी फिल्म देखने नहीं जा पाएगा"। हालांकि वहीं कुछ यूजर्स ने इस हैशटैग का मजाक उड़ाया। एक ने लिखा, 'अब मुझे पक्का यकीन हो गया है कि जवान फिल्म पठान के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी'।

आपको बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी इस तरह से खूब विवाद हुआ था। फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले ही ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड शुरू हुआ था। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब देखना होगा कि क्या जवान भी इसी तरह धुआंधार कमाई कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+