Jawan BO Collection Day 3: शाहरुख खान की 'जवान' ने सिर्फ तीन दिनों में कमाए 200 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इन आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Jawan BO Collection Day 3: शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया आखिर उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है। 7 सितंबर को उनकी फिल्म जवान रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन तीसरे दिन वापस से जवान ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने महज 53 करोड़ का कारोबार किया। अब तीसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म वापस से ट्रैक पर आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जवान ने तीसरे दिन 74.5 करोड़ का शानदार कारोबार किया। इसी के साथ महज तीन दिनों में फिलम ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पठान के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनको स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ देखा जा सकता है। फिल्म ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज तीन दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है।

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा उनका बाल्ड लुक फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म की अगर स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर जैसे बड़े अभिनेता लीड रोल में नजर आए। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म जवान और कितने नए रिकॉऱ्ड तोड़ पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+