Jawan Box Office Collection 2: दूसरे दिन भी जवान रचेगी इतिहास, फिल्म कर सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा पार

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे बंपर कमाई की वहीं दूसरे दिन भी जवान ने जबरदस्त कलेक्शन किया।

Jawan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस सुनामी ले आई है। ओपनिंग डे पर जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन कर अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग देने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं अब रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई का ये सिलसिला जारी रहा।

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। किंग खान का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस में इतना क्रेज है कि सारे शोज हाउसफुल जा रहे हैं। यही वजह है कि शाहरुख खान की जवान ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की।

Shah Rukh Khan

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जवान दूसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। इसी के साथ फिल्म की इन दो दिनों की कुल कमाई 125 करोड़ रुपये हो जाएगी। हालांकि फिल्म जवान शाहरुख खान की पठान की तुलना में दूसरे दिन पीछे रह जाएगी। बता दें कि पठान ने दूसरे दिन 70 करोड़ के आसपास कमाई की थी। ऐसे में देखना होगा कि जवान को वीकेंड का कितना फायदा मिलता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले अपने पहले वीकेंड में जवान कई रिकॉर्ड बनाने वाली है।

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आए जिसने फैंस को काफी इप्रेस कर दिया। फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। जवान में स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर जैसे बड़े अभिनेता हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का फिल्म में कैमियो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+