Jawan BO Day 10: 10वें दिन शाहरुख खान की जवान में आया डबल उछाल, फिल्म ने की 400 करोड़ का आंकड़ा पार
शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
Jawan Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म देखने के लिए फैंस अब भी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में जवान ने कमाई के मामले में महज 10 दिनों में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
शाहरुख खान की फिल्म जवान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म भारत के साथ-साथ विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने महज 10 दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे वीकेंड यानी शनिवार को करीबन 31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। खास बात है कि फिल्म की कुल कमाई 10वें दिन 439 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। अगर इसी स्पीड से फिल्म कमाई करती रही तो वो दिन दूर नहीं है जब जवान सबके रिकॉर्ड तोड़ देगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 10 दिनों में 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म जवान ने पठान को भी पीछे छोड़ दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि 10वें दिन भी फिल्म जवान को लेकर क्रेज खत्म का नाम नहीं ले रहा। फिल्म जवान की कमाई के ये आंकड़े साबित करते हैं कि दुनियाभर में शाहरुख खान का क्रेज कितना ज्यादा है।
एटली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म जवान 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान के 5 अलग-अलग अवतार देखने को मिले। लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को उनका बाल्ड लुक पसंद आया। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का कैमियो था। देखना होगा कि आने वाले दिनों जवान और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications