Jawan Collection: सिनेमाघरों में छाई शाहरुख खान की 'जवान', ओपनिंग डे पर हो सकती है 85 करोड़ की कमाई
Jawan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आज 7 सितंबर 2023 को धूमधाम के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस समय फिल्म 'जवान' और शाहरुख खान दोनों ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है और कई रिकॉर्ड्स को तोड़ भी सकती है।
'जवान' की दमदार एडवांस बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' ने ओपनिंग डे के लिए 13.58 लाख टिकट की एडवांस बुकिंग कर रिलीज से पहले ही 35.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा आज सुबह से ही सिनेमाघरों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। मॉर्निंग शोज में भी करीब 40 फीसदी सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। वहीं इवनिंग और नाइट शोज में दर्शकों की संख्या काफी अधिक है।

ओपनिंग डे पर कमा सकती है 85 करोड़ रुपए
सैकनिल्क के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपने ओपनिंग डे पर कमाल कर सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 85 से 90 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तीनों भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) को मिलाकर पहले दिन करीब 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म बनाएगी नए रिकॉर्ड
अभी तक ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख खान की ही मूवी 'पठान' के नाम है। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' ने अपने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन में फिल्म ने 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसी उम्मीद की जा रही है फिल्म पहले दो दिनों की कमाई में ही अपना मेकिंग बजट पार कर लेगी।
300 करोड़ के बजट में बनी है 'जवान'
जानकारी के अनुसार करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। देशभर में 'जवान' के करीब 14500 शोज दिखाए जा रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और साउथ के मेगास्टार थलपति विजय भी कैमियो रोल निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications