Jawan: अब OTT पर रिलीज होने वाली है शाहरुख खान की 'जवान', जानें कहां और कब देख सकेंगे ये फिल्म
Jawan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है बल्कि वह कई नए रिकॉर्ड्स बनाने में भी लगी हुई है। आम लोगों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक को ये मूवी काफी पसंद आई है। हर कोई एटली की फिल्म जवान की कहानी से लेकर शाहरुख खान की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ करने में लगा हुआ है। इसी बीच खबर है कि फिल्म 'जवान' के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं और जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम होगी।
'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई करोड़ों की धूम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने 6 दिनों दिनों में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। लोगों को फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल काफी पसंद आ रहा है। पिता के रोल में भी शाहरुख खान का स्वैग देखने लायक है। 7 दिन में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की धूम मचा दी है। अब फैंस इसको ओटीटी परे देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

'जवान' के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिके
खबर है कि फिल्म 'जवान' के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिके हैं। ऐसे में मेकर्स का मानना है कि फिल्म को बहुत ही दमदार प्रॉफिट होने वाला है और थिएटर पर भी ये फिल्म लंबी टिकने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' के ओटीटी राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ में जवान के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दिवाली 2023 में ओटीटी पर रिलीज होगी 'जवान'
फिल्म 'जवान' की ओटीटी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों की मानें तो ये दशहरा 2023 या फिर दिवाली 2023 पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। दरअसल नियम के मुताबिक कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 4 हफ्तों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। लेकिन 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर जैसा कलेक्शन कर रही है इसे थोड़ा लेट ही रिलीज किया जाएगा।
'जवान' ने 6 दिनों में कमाए 600 करोड़
साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकण और संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाया है। भारत में इस फिल्म ने 7 दिन में 368.38 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ये फिल्म तमिल और तेलुगू में भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं 'जवान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications