शाहरुख खान की 'जवान' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड ने किए ये बदलाव, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म 'जवान' आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लोग इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रीव्यू ने तो रिलीज होने के बाद धूम मचा दी थी। लोगों को इसका प्रीव्यू वीडियो खूब पसंद आया था। इसी बीच खबर है कि सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म में 7 जरूरी बदलाव भी किए गए हैं।
28 अगस्त को रिलीज होगा 'जवान' का ट्रेलर
शाहरुख खान की 'पठान' और सनी देओल की 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब दर्शक एक और धूम मचाने वाली मूवी के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि फिल्म 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स बनाएगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है लेकिन इसकी रनटाइम को घटाया गया है। वहीं खबर है कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर आगामी 28 अगस्त 2023 को रिलीज होगा।

फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल
आपको बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' एक दमदार एक्शन फिल्म है। वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और साउथ के मेगास्टार थलपति विजय कैमियो करते दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दिया यू/ए सर्टिफिकेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'जवान' के कई डायलॉग्स में बदलाव किए हैं। सुसाइड के एक लंबे सीन को छोटा कर दिया गया है। सीबीएफसी ने फिल्म 'जवान' के रनटाइम को 2 घंटे 40 मिनट का किया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स से मूवी के कुछ डायलॉग्स में शब्दों को बदलने के लिए कहा है। इसके साथ ही हिंसा वाले सीन्स में भी बदलाव का सुझाव दिया गया है।
कंमाडो टीम के लीडर बनेंगे शाहरुख खान
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान 'कमांडो विक्रम' के रोल में नजर आएंगे। वह एक कमांडो टीम के लीडर के तौर पर दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में उनका दूसरा अवतार बेटे का होगा जो कि एक पुलिस ऑफिसर का रोल है और उसका नाम आजाद है। फिल्म में शाहरुख खान का एक किरदार नेगेटिव होगा। कई साल बाद शाहरुख खान नेगेटिव किरदार करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications