Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के 10 धांसू डायलॉग्स, सुनते ही थिएटर में बजने लगी थीं तालियां

Jawan Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की ये फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने करीब 75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसी के साथ ये फिल्म 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शाहरुख खान के क्रेजी फैंस उनकी ये फिल्म देखने के लिए काफी समय पहले से ही उत्साहित नजर आ रहे थे और अब उन्होंने थिएटर्स में जाकर इस मूवी को लेकर अपना प्यार बरसाया है।

किंग खान के फैंस 'जवान' के रिलीज होने के बाद से ही इसका जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार फिल्म 'जवान' को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। देशभर में 'जवान' के करीब 14500 शोज द‍िखाए जा रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। लोग इस फिल्म पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म के 10 धांसू डायलॉग्स जिन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

jawan

फिल्म 'जवान' के दमदार 10 डायलॉग्स

1. एक बैंक जो सिर्फ 40 हजार रुपए के लिए एक गरीब किसान को उसकी जान लेने पर मजबूर कर देता है, उसी बैंक ने तुम्हारे डैड के 40 हजार करोड़ यूं ही माफ कर दिए।

2. मैं कौन हूं...ये जानना जरूरी है।

3. चाहिए तो आलिया भट्ट.... पर उम्र में थोड़ी छोटी है।

4. जब मैं विलन बनता हूं न तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं पाता है।

5. जेल में आदमी तेरे हैं पर ये जेल मेरी औरतों का है।

6. बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।

7. सांता क्लॉज हो तुम.....

8. एक आदमी और 6 लड़कियां नहीं, एक आदमी और 6000 लड़कियां हैं...ये आर्मी है सर।

9. टीवी में सिंबा था, ये मुफासा है। जो टीवी पर तूने देखा था वो शेर का बच्चा था और ये खुद शेर है।

10. 5 घंटे चलने वाले मॉस्किटो कॉयल के लिए कितने सवाल करते हो लेकिन 5 साल के लिए अपनी सरकार चुनते वक्त एक सवाल नीहं करते, कुछ नहीं पूछते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+