Shah Rukh Khan को नाक की सर्जरी की खबर से मचा हड़कंप, एक्टर के करीबी ने बताई हादसे की असल सच्चाई
Shah Rukh Khan Injury Reports: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनको लेकर कुछ भी अपडेट आता है तो फैंस में दिलचस्पी बढ़ जाती है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया गया कि एक्टर लॉस एजेंलिस में शूटिंग के दौरान घायल हो गए और उनकी नाक पर गहरी चोट लगी है। जिसके बाद एक्टर को अपनी नाक की सर्जरी करानी पड़ी।
शाहरुख खान की इंजरी की खबर थी फर्जी
शाहरुख खान की इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए। इतना ही नहीं लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। लेकिन इस बीच शाहरुख खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सूत्रों के मुताबिक किंग खान की इंजरी की खबरें महज एक अफवाह थी।

एक्टर एकदम सही और फिट हैं
जी हां हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, शाहरुख खान की नाक की इंजरी की खबर झूठी थी। वह शूटिंग के दौरान किसी भी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए थे। सूत्रों ने बताया कि, शाहरुख खान की तबियत को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं वह पूरी तरह से गलत हैं। एक्टर फिलहाल एकदम सही और फिट हैं।" इस खबर के सामने के एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म पठान के बाद एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। जो कि 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार किंग खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखेंगे। इसके अलावा एक्टर के पास फिल्म डंकी भी पाइलाइन में है।












Click it and Unblock the Notifications