SRK की तबीयत बिगड़ने पर मलाइका अरोड़ा का हुआ बुरा हाल! एक्ट्रेस ने फैंस को हीटस्ट्रोक से बचाव के बताए टिप्स

Malaika Arora Dehydration tips: बीत दिनों जब शाहरुख खान को लेकर खबरें आईं कि उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तो फैंस का भी हाल बेहाल हो गया। एक्टर की तबीयत डीहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ी थी। हालांकि अब एक्टर ठीक होकर मुंबई लौट आए हैं। इस बीच फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा भी ये खबर सुनने के बाद काफी परेशान हो गई थीं। इस बीच मलाइका ने फैंस को काफी टिप्स भी दिये।

एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा से शाहरुख खान की तबीयत के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस तब काफी परेशान नजर आईं। इसी दौरान मलाइका से हीट स्ट्रोक से बचने के सुझाव भी मांगे गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने फैंस को कई सारे टिप्स दिये।

Malaika

इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में मलाइका ने कहा कि मैं हमेशा कहती रहती हूं कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना होगा। यही एक तरीका है, जिससे पर्यावरण आपको वापस प्यार देगा। गर्मी बहुत ही ज्यादा पड़ रही है। इसलिए आप इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसके लिए उपाय यही हैं कि खुद को हाइड्रेट रखें और खूब सारा पानी पियें।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आरामदायक कपड़े पहनें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। जब भी बाहर जाएं, छाता लेकर जाएं। ये मेरे सुझाव हैं जो मैं दे सकती हूं। इंस्टाग्राम पर मलाइका का ये क्लिप सामने आया है।

बता दें कि बीते दिनों शाहरुख खान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। इसके बाद खबर मिली की डिहाइड्रेशन की वजह से एक्टर की तबीयत खराब हो गई थी। एक्टर अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। हालांकि अब उनकी सेहत को लेकर खबरें हैं कि शाहरुख की सेहत अब ठीक है।

एक्टर की तबीयत के बारे में खबर सुनने के बाद हर कोई परेशान हो गया। बता दें कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है और हेल्थ के बारे में ये सुनकर फैंस काफी दुखी नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+