मुश्किलों के बावजूद फैंस से मिलना नहीं भूले शाहरुख खान, वायरल हो रहा है ये दिल जीतने वाला VIDEO

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शाहरुख खान का बेटा आर्यन ड्रग्स केस में इन दिनों जेल में बंद है। गुरुवार को शाहरुख खान अपने बेटे से मिलने जेल पहुंचे। जेल जाते हुए शाह रुख खान के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में शाह रुख खान आर्थर जेल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान ने फैंस के आगे जोड़े हाथ

शाहरुख खान ने फैंस के आगे जोड़े हाथ

शाहरुख खान के आर्थर जेल पहुंचे की खबर मिलते ही काफी संख्या में उनके फैन्स भी वहां पहुंच गए। अब शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो आर्थर रोड जेल से निकलने समय वहां मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं। शाहरुख ने इस दौरान हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं कि इतनी मुश्किलों के बावजूद वो फैंस से मिलना नहीं भूले।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जेल से बाहर आते वक्त शाहरुख खान को उनके बॉडीगार्ड घेरे हुए हैं। इस दौरान कुछ महिलाएं नजर आ रहीं हैं। महिलाओं ने शाहरुख का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया। शाहरुख ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और आगे बढ़े गए। शाहरुख इस दौरान ग्रेट टी-शर्ट, काला चश्मा और मास्क पहना हुआ था।

स्वरा और सोनू ने की SRK की तारीफ

स्वरा और सोनू ने की SRK की तारीफ

शाहरुख के इस वीडियो पर एक्टर सोनू सूद, स्वरा भास्कर और पूजा भट्ट समेत कई कलाकारों ने प्रतिक्रियाएं दी है। स्वरा भास्कर ने लिखा कि, शाहरुख खान शालीनता और सभ्य आचरण का एक उदाहरण हैं। मेरे लिए, वह एक विचार के रूप में भारत के सर्वोत्तम गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए प्रेरणा हैं। उन्हें और गौरी को प्यार , ताकत और मेरी सारी दुआएं! वहीं सोनू सूद ने मीडिया पर निशाना साधते हुए लिखा कि, किसी की भावनाओं के पीछे कैमरा लेकर दौड़ने से पहले याद रखना, ईश्वर का कैमरा आप पर फ़ोकस लगाए बैठा है। क्योंकि हर ख़बर.. ख़बर नहीं होती।

देखें वीडियो

राहुल त्रिपाठी नाम के यूजर ने शाह रुख खान के वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'शानदार अनुग्रह शाह रुख खान इन सबके बीच अभी भी लोगों को प्यार और नम्रता से जवाब दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शाह रुख खान के वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। साथ ही इस मुश्किल समय से लिए दुख भी जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने आर्यन खान से करीब 15 मिनट मुलाकात की।

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drugs Case: Shah Rukh के घर पहुंची NCB की टीम, Ananya Pandey को समन | वनइंडिया हिंदी
    शाहरुख खान को आर्यन से मुलाकात के दौरान नहीं दी गई विशेष सुविधा

    शाहरुख खान को आर्यन से मुलाकात के दौरान नहीं दी गई विशेष सुविधा

    शाहरुख खान को आर्यन से मुलाकात के दौरान किसी विशेष तरह की सुविधा नहीं दी गई। शाहरुख और आर्यन के बीच बातचीत के दौरान दोनों के बीच शीशे की दीवार थी। लिहाजा, दोनों ने इंटरकॉम के जरिए बात की। इस दौरान जेल के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। वह सामान्य नागरिक की तरह आए और बेटे से मिलकर चले गए। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने कल ही आर्यन खान की जमानत याचिका नामंजूर कर दी थी। हालांकि, उनके वकील ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+