शाहरुख खान ने दी 5 करोड़ की गाड़ी, सलमान खान ने दिया हीरा, अनंत-राधिका को मिले ये खास तोहफे
Anant Ambani and Radhika Merchant Gifts: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह गत 1 मार्च 2024 को गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी। इस ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ाई थी पार्टी की रौनक
वहीं जामनगर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड प्री-वेडिंग समारोह में परिवार वाले, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के साथ साथ दुनियाभर के कई जाने-माने लोग पहुंचे थे। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर हिस्सा लिया था। बॉलीवुड सेलेब्स के चलते ही समारोह की रौनक और ज्यादा बढ़ गई थी।

सेलेब्स ने अनंत-राधिका को दिए खास गिफ्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी परिवार के इस फंक्शन में परफॉर्म करने वाले सभी सेलेब्स को अच्छी खासी फीस दी गई थी। हालांकि अब खबर आ रही है बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अनंत और राधिका को जमकर महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अनंत और राधिका को करोड़ों के गिफ्ट्स दिए हैं।
शाहरुख खान ने दी 5 करोड़ की गाड़ी
आपको बता दें कि इस सेरेमनी के स्टेज से शाहरुख, सलमान और आमिर खान ने कहा था कि वो लोग कोई तोहफा लेकर नहीं आए हैं, क्योंकि अंबानी परिवार ने 'नो गिफ्ट पॉलिसी' रखी थी। साथ ही साफ तौर पर कहा था कि उन्हें सिर्फ आशीर्वाद चाहिए। लेकिन डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान ने कपल को मर्सिडीज बेंज 300 एसएलआर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है।
सलमान खान ने गिफ्ट किए डायमंड इयररिंग्स
वहीं कोईमोई की एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान ने अनंत अंबानी को एक कस्टमाइज्ड वॉच गिफ्ट में दी है। साथ ही अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट को उन्होंने डायमंड की इयरिंग्स गिफ्ट की हैं। इसी रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा अंबानी की बचपन की दोस्त कियारा आडवाणी ने भी कपल को एक खास तोहफा दिया है।
कियारा आडवाणी ने दिया खास तोहफा
कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राधिका और अनंत को सोने की परत चढ़ी और हीरे से जड़ी हुई लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति गिफ्ट में दी है। वहीं कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने राधिका को हीरे का हार और अनंत को ब्रेसलेट दिया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कपल को 1 करोड़ रुपये की एक शानदार घड़ी दी है।
पॉप सिंगर रिहाना को मिली थी इतनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने पॉपस्टार रिहाना को परफॉर्म करने के लिए 74 करोड़ रुपये की फीस दी थी। वहीं, दिलजीत दोसांझ को 4 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने फ्री में परफॉर्म किया था।












Click it and Unblock the Notifications