शाहरुख खान की महज इतनी थी पहली सैलरी, अब हर दिन कमाते हैं 10 करोड़, दौलत इतनी टॉम क्रूज को भी छोड़ा पीछे

Shah Rukh Khan First Salary: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को अचानक बीते दिन अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर को गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन हो गया था जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अब 23 मई की सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। एक्टर एक आउटसाइडर थे इसके बावजूद उन्होंने स्ट्रगल किया और आज वह बॉलीवुड के बादशाह हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा उनकी करोड़ों में नेटवर्थ है। ऐसे में आज हम बताने वाले हैं कि शाहरुख खान की पहली कमाई कितनी थी।

Shah Rukh Khan

बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान कमाई के मामले में आज भले ही हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को भी टक्कर देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि टेलीविजन एक्टर होने से पहले उन्होंने पंकज उधास के म्यूजिक कॉन्सर्ट में काम किया था। इसके लिए उन्हें सैलरी के तौर पर 50 रुपये मिले थे। वो अपनी पहली कमाई से ताज महल देखने आगरा गए थे।

लेकिन अब शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेटवर्थ करीब 6300 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। बिजनेस, फिल्में और ब्रैंड एंडोर्समेंट से उनकी मोटी कमाई होती है। ब्रैंड एंडोर्समेंट, फिल्म और बिजनेस से एक्टर हर दिन 10 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हैं।

इसके अलावा शाहरुख खान के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, सवा 2 करोड़ रुपये मूल्य की बीएमडब्ल्यू आई8 स्पोर्ट्स कार और 1.2 करोड़ रुपये मूल्य की बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज कनवर्टिबल है। साथ ही एक्टर के पास रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है इसकी कीमत 10 करोड़ है। वहीं शाहरुख खान के आलीशान घर मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ बताई जाती है। जहां फैंस उनसे मिलने के लिए आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+